भारत में इंटरनेशनल हॉकी का जलवा बिखरने वाला है। दरअसल, भारत इस बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Hockey Champions Trophy 2023) की मेजबानी कर रहा है। यह टूर्नामेंट 3 अगस्त से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के 7वें एडिशन में इस बार 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले जाएंगे। 2007 के बाद से इस स्टेडियम में होने वाला यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में हिस्सा ले रही टीमें
1. चीन
2. भारत
3. जापान
4. कोरिया
5. मलेशिया
6. पाकिस्तान
किस फॉर्मेट में खेली जा रही है एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के 7वें एडिशन में 6 टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। 1लीग स्टेज में 15 मैच खेले जाएंगे। 15 मैचों के बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 12 अगस्त को फाइनल में भिड़ेंगी।
सबसे नीचे रहने वाली टीमें 5वें और छठे पायदान के लिए प्लेऑफ खेलेंगी। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें तीसरे और चौथे स्थान के लिए प्लेऑफ खेलेंगी।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का पूरा शेड्यूल:
| Asian Hockey Champions Trophy full schedule | ||
| Matches | Date | Timing (IST) |
| S Korea vs Japan | 3-Aug | 4:00 PM |
| Malaysia vs Pakistan | 3-Aug | 6:15 PM |
| India vs China | 3-Aug | 8:30 PM |
| S Korea vs Pakistan | 4-Aug | 4:00 PM |
| China vs Malaysia | 4-Aug | 6:15 PM |
| India vs Japan | 4-Aug | 8:30 PM |
| China vs S Korea | 6-Aug | 4:00 PM |
| Pakistan vs Japan | 6-Aug | 6:15 PM |
| Malaysia vs India | 6-Aug | 8:30 PM |
| Japan vs Malaysia | 7-Aug | 4:00 PM |
| Pakistan vs China | 7-Aug | 6:15 PM |
| S Korea vs India | 7-Aug | 8:30 PM |
| Japan vs China | 9-Aug | 4:00 PM |
| Malaysia vs S Korea | 9-Aug | 6:15 PM |
| India vs Pakistan | 9-Aug | 8:30 PM |
| 5th/6th place match | 11-Aug | 3:30 PM |
| Semifinal 1 | 11-Aug | 6:00 PM |
| Semifinal 2 | 11-Aug | 8:30 PM |
| 3rd/4th place match | 12-Aug | 6:00 PM |
| Final | 12-Aug | 8:30 PM |
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की टिकट
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की टिकट https://in.ticketgenie.in/Tickets/Hero-Asian-Champions-Trophy-2023 पर उपलब्ध हैं।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए टिकटों की कीमत:
| Gate numbers | Stands | Ticket price |
| 3 | East Stand – Block A | Rs 400 |
| 3 | East Stand – Block B | Rs 400 |
| 4 | South Stand – Block A | Rs 300 |
| 4 | South Stand – Block B | Rs 300 |
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार 2010 में महिला टीमों की कंपटीशन के रूप में शुरू की गई थी। महिलाओं की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता के बाद, पुरुषों के कंपटीशन 2011 में महाद्वीप की छह टॉप टीमों के साथ आयोजित की गई थी। 2013 तक, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी एक सालाना आयोजन था।
हालांकि, 2016 के बाद से, टूर्नामेंट का आयोजन हर दो साल में किया जाने लगा। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 संस्करण को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। भारत और पाकिस्तान ने तीन बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, वहीं 2018 में ट्रॉफी साझा की। पिछली बार साल 2021 में जापान को हराने के बाद दक्षिण कोरिया चैंपियन बना था।
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी कब शुरू होगी?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गुरुवार (3 अगस्त, 2023) से शुरू होगी।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का वैन्यू क्या है?
चेन्नई का मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।
क्या पाकिस्तान एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा?
जी हां, पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। उन्हें महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सरकार से NOC भी मिल गई है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच कब होगा?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 9 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगा।
भारत में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का लाइव टेलिकास्ट कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैचों के लाइव टेलिकास्ट का अधिकार है।
भारत में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
डिज़्नी+हॉटस्टार भारत में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मैचों का सीधा प्रसारण करेगा।