facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Reliance Infra से लेकर Adani Group तक, इन शेयरों पर रहेगी आज निवेशकों की नजरऑटो PLI पर फॉरेक्स असर: वाहन कंपनियों ने फिक्स्ड एक्सचेंज रेट की मांग उठाईट्रैक्टर से आगे बढ़कर फुल-स्केल फार्म मशीनीकरण पर महिंद्रा का बड़ा दांवEditorial: आश्चर्यजनक वृद्धि, लेकिन आगे की राह चुनौतियों भरीविदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए RBI ने खोले रास्ते, बॉन्ड बाजार में बड़ा बदलाव‘ब्रांड इंडिया’ के लिए सबसे बड़ा खतरा: भारत के जर्जर और असफल होते शहरबाजार हलचल : एक जैसा मगर अलग, अदाणी ग्रुप को फंड्स का सहारामिरे असेट CIO नीलेश सुराणा बोले: गिरावट का दौर पीछे छूटा, वैल्यूएशन के कारण दोबारा रेटिंग की गुंजाइशमिडकैप-स्मॉलकैप की मजबूती से मई में कैश मार्केट 22 महीने के हाई पर, F&O ट्रेडिंग सुस्त बनी रहीनकदी मुहैया कराने वालों के लिए हो अलग फ्रेमवर्क, लिक्विडिटी घटने का जताया डर: ब्रोकर

महाराष्ट्र सरकार में शिंदे की बढ़ी ताकत

Advertisement

अब राज्य में कोई भी फाइल शिंदे की मंजूरी के बाद फडणवीस को भेजी जाएंगी। राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने 18 मार्च को इस संबंध में एक आदेश जारी किया।

Last Updated- April 03, 2025 | 9:49 PM IST
Maha polls: Mahayuti leads

महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि अब सभी फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजे जाने से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेजी जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य 2023 की उस व्यवस्था को बहाल करना है जिसमें फाइल को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिंदे को भेजे जाने से पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और फडणवीस को जांचने के लिए भेजा जाता था।

अब राज्य में कोई भी फाइल शिंदे की मंजूरी के बाद फडणवीस को भेजी जाएंगी। राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने 18 मार्च को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि 26 जुलाई 2023 से फाइल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से (तत्कालीन) उप मुख्यमंत्री फडणवीस के पास भेजी जाती थीं, फिर उन्हें (तत्कालीन) मुख्यमंत्री शिंदे के पास मंजूरी के लिए भेजा जाता था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायकों के साथ दो जुलाई 2023 को अजित पवार के शिंदे के नेतृत्व वाली सरकारी में शामिल होने के बाद यह व्यवस्था की गई थी। पिछले साल राज्य चुनाव में महायुति (भाजपा, शिवसेना और  राकांपा) की जीत के बाद फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर व्यवस्था बदल दी गई। सभी फाइल, वित्त विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से आवास एवं शहरी विकास विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेजी जाएंगी।

महायुति शासन ने नवंबर 2024 में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनावों में शानदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की और पिछले साल दिसंबर में फिर से सरकार बनाई। भाजपा को 132 सीट मिलने के बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने, उसके बाद शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिलीं। महायुति 2.0’ के सत्ता में आने के बाद से शिंदे और फडणवीस के बीच शीत युद्ध की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों नेताओं ने अटकलों का पुरजोर खंडन किया। कुछ जिलों के प्रभारी मंत्री पदों को लेकर असहमति रही है। शिंदे की आपत्तियों के बाद फडणवीस को नासिक और रायगढ़ जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति पर अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

इस आदेश के बाद यह माना जा रहा है कि इस नए नियम से साफ है कि शिंदे की भूमिका अब पहले से ज्यादा अहम हो गई है । अब हर फाइल पर शिंदे की नजर रहेगी, यानी सरकार के हर बड़े फैसले में उनकी पहले मुहर लगनी होगी । सियासी जानकार इसे शिंदे की ताकत बढ़ाने के तौर पर देख रहे हैं । दूसरी तरफ, फडणवीस के लिए ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हर कदम पर शिंदे की मंजूरी जरूरी होगी । सरकार की तरफ से इसे सिर्फ कामकाज को बेहतर करने की कोशिश बताई जा रही है जबकि विपक्ष इसे महायुति में चल रही कलह का नतीजा बता रहा है ।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement