facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

शरद पवार ने वापस लिया इस्तीफा, जानिए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के पीछे की असली वजह

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:09 PM IST
Maintain dignity of the post of Home Minister: Pawar गृह मंत्री के पद की मर्यादा बनाए रखें: पवार
PTI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शीर्ष पद पर कोई रिक्ति बनने के आसार कभी बने नहीं और आखिरकार ऐसा ही हुआ। राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है जिसकी घोषणा उन्होंने 2 मई को की थी। लेकिन इस पूरी कवायद में उन्होंने अपने नेतृत्व में पार्टी को एकजुट करने का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने खुद ही एक समिति गठित की थी ताकि राकांपा के शीर्ष नेतृत्व से उनके इस्तीफे को स्वीकारा जाए लेकिन इस समिति ने उनके इस्तीफे को सीधे खारिज कर दिया।

शरद पवार ने मीडिया में दिए गए एक बयान में कहा, ‘मेरे समर्थक और मतदाता कई सालों से मेरा साथ देते रहे हैं और मैं उनकी भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता हूं। मैं उनके प्यार और भरोसे से अभिभूत हूं। मैं पद छोड़ने के अपने फैसले को वापस लेता हूं।’

उनका यह बयान पार्टी की एक बैठक के बाद आया जब राकांपा के नेता जयंत पाटिल ने कहा, ‘पैनल ने शरद पवार से निवेदन किया कि वे इस वक्त इस्तीफा न दें और उन्हें लोकसभा चुनावों तक इस पद पर बने रहना चाहिए।

समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें कहा गया है कि शरद पवार पार्टी के शीर्ष पद पर बने रहेंगे। संभव है कि उन्होंने यह फैसला नए चेहरों को मौका देने के लिए लिया हो लेकिन हमने उनसे आग्रह किया है कि वे अपने पद पर बने रहें।’

पवार ने पहले एक-दो दिन का वक्त इस पर विचार करने के लिए लिया। लेकिन कुछ समय के बाद ही उन्होंने घोषणा कर दी कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और उनके भतीजे अजित पवार भी उस बैठक में शामिल थे जिसमें वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व वाले पैनल ने फिलहाल पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित करने की किसी योजना को टालने का फैसला किया।

Also Read: महाराष्ट्रः नए समीकरण की संभावनाओं के बीच बढ़ रहा तनाव

लेकिन पवार ने बड़े संगठनात्मक बदलाव के संकेत दिए जब उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा वापस लिए जाने के साथ ही संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दी जा सके। इस घटनाक्रम को कई नेता संदेह से देख रहे हैं।
हालांकि ठाणे के विधायक जितेंद्र अव्हाड जैसे भविष्य के नेता पर कोई बात नहीं की गई जिन्होंने पार्टी के सभी पदों के साथ ही ठाणे से भी इस्तीफा दे दिया था।

पटेल ने समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को कहा, ‘शरद पवार ने जो भी कहा है वह हमारे लिए बेहद हैरान करने वाला है। हमें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि शरद पवार इस तरह के किसी भी फैसले की घोषणा उस कार्यक्रम में करने वाले थे। हमने उनके घोषणा किए जाने के बाद देखा कि लोग किस तरह से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे थे।

कार्यक्रम के बाद कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने शरद पवार से कई दफा मुलाकात की और हम सभी लगातार उनसे आग्रह करते रहे हैं कि देश, राज्य और पार्टी चाहती है कि वे इस पद पर बने रहें।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement