facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

गृह मंत्री के पद की मर्यादा बनाए रखें: पवार

Advertisement

पवार ने कहा, ‘मैं 1978 में मुख्यमंत्री था। मुझे नहीं पता कि तब वह कहां थे।’ पवार ने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरे मंत्रिमंडल में जनसंघ से उत्तमराव पाटिल जैसे लोग थे।’

Last Updated- January 14, 2025 | 11:08 PM IST
Maintain dignity of the post of Home Minister: Pawar गृह मंत्री के पद की मर्यादा बनाए रखें: पवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ने 1978 में उनके (पवार) द्वारा शुरू की गई विश्वासघात और छल की राजनीति को समाप्त कर दिया है।

पवार ने कहा, ‘मैं 1978 में मुख्यमंत्री था। मुझे नहीं पता कि तब वह कहां थे।’ पवार ने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरे मंत्रिमंडल में जनसंघ से उत्तमराव पाटिल जैसे लोग थे।’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (पवार) प्रमुख ने वर्तमान में नेताओं के बीच संवाद की कमी पर अफसोस जताते हुए कहा कि गृह मंत्री के पद की मर्यादा बरकरार रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पहले नेताओं के बीच सुसंवाद हुआ करता था, लेकिन अब वह गायब है।’

रविवार को शिर्डी में भाजपा के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था, ‘महाराष्ट्र में भाजपा की जीत ने 1978 में शरद पवार द्वारा शुरू की गई अस्थिरता और पीठ में छुरा घोंपने की राजनीति को समाप्त कर दिया। आपने ऐसी राजनीति को जमीन में 20 फुट नीचे दफना दिया है।’

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 11:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement