facebookmetapixel
Advertisement
विदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचार

पंजाब में बढ़ेगा गेहूं का रकबा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:41 AM IST

पंजाब और हरियाणा में गेहूं की बुआई के जोर पकड़ने को साथ ही दोनों राज्यों को उम्मीद है कि इस रबी सीजन में इसके रकबे में 2 से 3 फीसदी की बढोतरी होगी।


पंजाब राज्य किसान आयोग के अर्थशास्त्री पी. एस. रांगी ने कहा कि गेहूं उगाने वाले किसान मामूली ही सही, इस सीजन में रकबे में जरूर बढ़ोतरी करेंगे क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ सकता है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा की जानी अभी बाकी है।

पंजाब में 34 लाख हेक्टेयर इलाकेमें गेहूं की बुआई का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन राज्य के कृषि विभाग के कहना है कि यह 35 लाख हेक्टेयर तक बढ़ सकता है। विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछले साल 34.88 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई हुई थी, जो इस साल बढ़कर 35 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकती है।

पंजाब ने इस साल 145 लाख टन के उत्पादन का लक्ष्य रखा है जबकि पिछले साल 157.20 लाख टन का उत्पादन हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही राज्यों में गेहूं की रकबे में हुई बढ़ोतरी गन्ने की फसल को किनारे रखकर हुई है।

Advertisement
First Published - November 6, 2008 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement