facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

कम किराए ने मोह लियो टाटा के नैन…

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:41 AM IST

उत्तराखंड सरकार ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र में लखटकिया कार नैनो के निर्माण के लिए दी गई जमीन का किराया कम करने से शुक्रवार को टाटा समूह को राहत मिली।


राज्य की कैबिनेट बैठक में टाटा को दी गई जमीन का किराया 5 रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटाकर 1 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी  ने की।

इस निर्णय के बाद उत्तराखंड सरकार को प्रति वर्ष 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होगा। किराये के तौर पर बचने वाली राशि का प्रयोग करने के लिए टाटा मोटर्स ने पंतनगर में एक सहायक कंपनी बनाई है। इस कंपनी के द्वारा पंतनगर इकाई में बनाई जाने वाली 80 फीसदी गाड़ियों को बेचा जाएगा।

इससे राज्य को प्रति वर्ष वैट के तौर पर 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस कंपनी से ही नैनो और ऐस ट्रकों की बिक्री की जाएगी। इस सबके बावजूद उत्तराखंड सरकार ने टाटा मोटर्स को घरेलू उपयोग के लिए 55 एकड़ जमीन देने की मंजूरी नहीं दी है।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement