facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

इस्पात निर्माताओं ने बनाया गठजोड़

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:41 AM IST

इंडियन स्टील एलाइंस (आईएसए) की तर्ज पर देश के चार पूर्वी राज्यों के दूसरे दर्जे के इस्पात उत्पादों ने एक गठजोड़ बनाया है।


जो इस्पात उद्योग की छोटी कंपनियों से जुड़े मसलों को उठाएगा। दूसरे दर्जे का इस्पात पहले इस्तेमाल हो चुके लोहे को गलाकर बनाया जाता है।

शुरूआत में छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के दूसरे दर्जे के इस्पात निर्माता इस गठजोड़ में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन विनिर्माता संघ के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘बाद में दूसरे राज्यों को शामिल कर दूसरे दर्जे के इस्पात विनिर्माताओं के एक राष्ट्रीय परिसंघ का गठन किया जाएगा।’

चार राज्यों के करीब 20 प्रमुख स्पंज आयरन विनिर्माताओं की कोलकाता में हुई बैठक में इस गठजोड़ को अंतिम रूप दिया गया। नचरानी ने बताया कि ‘गठजोड़ का नाम और अन्य औपचारिकताओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।’ नचरानी ने बताया कि बड़ी कंपनियों को सभी तरह की छूट का फायदा मिल रहा है जबकि छोटों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया है।

Advertisement
First Published - November 26, 2008 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement