facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

तलवंडी: मुट्ठी में होगा आसमान

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:43 AM IST

रक्षा मंत्रालय ने पंजाब के भटिंडा जिले के तलवंडी साहिब में उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ जारी कर दिया है।


मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरण भसीन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से इस बारे में सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गई है।
रक्षा मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि तलवंडी साहिब के पास बहमन जस्सा सिंह गांव में उड्डयन प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना पर विमानन सुरक्षा के नजरिए से उसे कोई आपत्ति नहीं है।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि स्थानीय उड़ानें स्थानीय उड़ान क्षेत्र के 5 मील के दायरे में ही सीमित रहेंगी। इसी तरह जमीन से 2500 मीटर तक उड़ान भरी जा सकती है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि संस्थान के लिए सिरसा और भटिंडा के वायु सेना स्टेशनों के मुख्य परिचालन अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी।

 नागरिक विमानन महानिदेशक और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की मंजूरी हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है।

Advertisement
First Published - November 7, 2008 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement