facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

नैनो के लिए एसबीआई देगा डिमांड लोन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:41 PM IST

नैनो खरीदने की तमन्ना रखने वाले लोगों को आर्थिक राहत देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने डिमांड लोन योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत बैंक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को 90 दिन के भीतर ही डिमांड लोन मुहैया कराएगा। भारतीय स्टेट बैंक नैनो का इकलौता बुकिंग एजेंट है।
बैंक नैनो के सभी मॉडलों पर यह लोन मुहैया कराएगा। नैनो में जे के टायर के मध्य प्रदेश संयंत्र में बने पहिए, शॉक एबसॉर्बर और स्ट्रट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने टाटा को नैनो निर्माण संयंत्र वहां लगाने के लिए आमंत्रित भी किया था।
एसबीआई इस महीने की 9 तारीख से ही नैनो की बुकिंग करना शुरू करेगा। यह लोन पूंजी प्रबंधन उत्पाद है, जिसे बाद में कार लोन में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके लिए ड्रा का सहारा लिया जाएगा। जिसका नाम ड्रा में निकलेगा उसे ही यह लोन दिया जाएगा।
बैंक के एक सूत्र ने बताया, ‘किसी भी ग्राहक को डिमांड लोन एक ही बार में दिया जाएगा।’ अगर खरीदार का नाम ड्रा में नहीं आता है तो इस लोन को जब्त कर लिया जाएगा। क्योंकि इस पर ब्याज लगता है। फिलहाल बैंक के पास लगभग 1.20 लाख बुकिंग फॉर्म मौजूद हैं। हालांकि शोरूम के बाहर नैनो की कीमत तय नहीं की गई है।
लेकिन टाटा मोटर्स के डीलर ने सकेंत दिए कि भोपाल में नैनो की एक्स शोरूम कीमत कुछ इस तरह हो सकती है : बेसिक मॉडल की 1.21 लाख रुपये, सीएक्स मॉडल की 1.46 लाख रुपये और एलएक्स की कीमत 1.77 लाख रुपये हो सकती है। टाटा डीलर ने बताया, ‘अभी तक लगभग 500 फॉर्म बेचे जा चुके हैं।’

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement