facebookmetapixel
Advertisement
कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरी

रिफाइनरी नहीं वरदान है

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:06 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी एचपीसीएल और मित्तल एनर्जी लिमिटेड के संयुक्त उद्यम गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी परियोजना (जीजीएसआरपी) की स्थापना से भटिंडा की सूरत तेजी से बदल रही है।


कुछ समय पहले तक कपास की पैदावार के लिए जाना जाने वाला पंजाब का यह शहर अब तेजी से औद्योगिक और कारोबारी केंद्र के रूप में उभर रहा है। जीजीएसआरपी का काम काफी तेजी से जारी है और पंजाब सरकार के आधिकारियों के मुताबिक परियोजना दिसंबर 2010 तक तैयार हो जाएगी।

इस परियोजना की कुल लागत 18,900 करोड़ रुपये है, जिसमें एल एन मित्तल और एचपीसीएल दोनों की 49 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी है। इस रिफाइनरी के तैयार होने के बाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में इजाफा होने की उम्मीद है।

भटिंडा रिफाइनरी 2,000 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी और रिफाइनरी से मुंद्रा बंदरगाह तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस मेगा रिफाइनरी की क्षमता 90 लाख टन प्रति वर्ष होगी और रिफाइनरी का अपना 152 मेगावाट क्षमता का एक बिजली संयंत्र भी होगा।

रिफाइनरी के चालू होने के पहले ही शहर में रियल एस्टेट की कीमतों काफी तेजी से चढ़ी हैं। इसे इस तथ्य से भी समझा जा सकता है कि भटिंडा डेवलपमेंट प्राधिकरण (बीडीए) ने हाल में 4.5 एकड़ वाणिज्यिक जमीन की नीलामी की है।

इस जमीन को दिल्ली स्थित बेस्ट सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 184 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सौदे के आधार पर जमीन की कीमत 84,400 प्रति वर्ग गज बैठती है। इस जमीन पर मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा।

शहर के बुनियादी ढांचे में भी काफी तेजी से सुधार देखने को मिला है और शहर में पहले ही चार मल्टीप्लेक्स और एक मॉल को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा दिल्ली स्थित ओमेक्स और कई स्थानीय बिल्डरों ने टाउनशिप की योजना भी बनाई है।

रिफाइनरी की स्थापना होने के बाद इस इलाके में प्लास्टिक और केमिकल उद्योग के विकास की काफी संभावनाएं हैं। इससे पहले मार्च में एचएमईएल की एमडी और सीईओ प्रभा दास ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आश्वासन दिया था कि रिफाइनरी जनवरी 2011 से पहले तैयार हो जाएगी।

प्रबंधन ने स्थानीय युवकों में कौशल विकास के लिए एक औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने का फैसला  किया है। इन युवाओं को रिफाइनरी में नौकरी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - November 19, 2008 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement