facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने लॉन्च किए ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ अकाउंट्स, जानें क्या हैं इसके फायदेहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?

बाल्को मसले पर जल्दबाजी में नहीं रमन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:16 PM IST

भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) से जुड़े जमीन विवाद मामले में उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के पहले छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले के कानूनी पहलुओं की जांच करेगी।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पिछले महीने आदेश दिया था कि जिस 1000 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है, उस पर कंपनी का कानूनी रूप से अधिकार है, राज्य सरकार का यह कहना गलत है कि इस पर जबरन कब्जा किया गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि इस मामले में सोच विचार के बाद ही पुनरीक्षा याचिका दायर की जाएगी। साल 2001 में वेदांत समूह ने बाल्कों में 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी और तब से ही कंपनी पर सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा हुआ है।
2004 में तत्कालीन राजस्व मंत्री नानकीराम कंवर ने यह कह कर सनसनी फैला दी थी कि कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के लिए 1000 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
इस मामले में उच्च न्यायालय के फैसले से पहले भी राज्य के राजस्व मंत्री अमर अग्रवाल पिछले महीने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में दोहराया था कि कंपनी ने 1036.52 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा जमाया है।

Advertisement
First Published - March 31, 2009 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement