facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

कराची से दिल्ली तक पाकिस्तान का सफर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:08 AM IST

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पाकिस्तान की मौजूदगी को सिर्फ व्यापार और वाणिज्य के प्रोत्साहन के तौर पर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के आपसी रिश्तों में बढ़ रही गर्मजोशी के रूप में भी देखा जा सकता है।


इस साल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पाकिस्तान की 80 से ज्यादा कंपनियां और निर्यातकभाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं।

साझेदार देश का दर्द

मेले में आनेवाला हर शख्स पाकिस्तान के स्टॉल पर जाने को बेताब दिखाई दिया। हॉल संख्या 12-ए में पाकिस्तान से आई हुई कंपनियों और निर्यातकों का जमावड़ा है।

बेशक मेले में पहुंचने वाले तो बेहद खुश हैं, लेकिन पैवेलियन में कई खाली स्टॉलों के साथ निर्यातक और कंपनियां काफी गुमसुम दिखीं। कारण कस्टम में फंसा माल। कराची से व्यापार मेले में पहुंचे कपड़े के निर्यातक शोएब इशाक का कहना है, ‘हम आपको क्या दिखा सकते हैं। फिलहाल हम अपने साथ सड़क के रास्ते जितना माल लेकर आ सके, उसी के साथ स्टॉल पर बैठे हैं। हमें उम्मीद है कि दो-तीन दिन में हमारा पूरा माल पहुंच जाएगा।’

इसी हॉल में इंडोनेशिया, ईरान, भूटान आदि देशों के स्टॉल भी लगे हैं। निर्यातकों और व्यापारियों में इस मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लाहौर के व्यापारी मोहम्मद अकरम गुरुवार की रात इस मेले में शिरकत करने आए। उनके चेहरे पर काफी थकान है, लेकिन उनका सोने को जी नहीं कर रहा है, क्योंकि उनके मन में मेले को लेकर काफी जोश है।

क्या है खास बात

पाकिस्तान पैवेलियन में आपको हाथ से गढ़ी हुई साड़ियां, कुर्ते और परिधान, टेक्सटाइल, फैब्रिक्स, घरेलू सामान, सौंदर्य उत्पाद, इत्र, रसोई और मेज के लिए खास कवर, मसाले, प्रोसेस्ड फूड, मेवे, फूड कोर्ट सर्विंग और मांसाहारी भोजन की सामग्रियों की भरमार है।

व्यापारियों में है खुशी

करांची के सखी ट्रेडर्स के मालिक इरफान बताते हैं, ‘हमारे यहां सूट, साड़ी, पुरूषों के कुर्ते, शेरवानी, चप्पल और महिलाओं की जूतियों की बड़ी रेंज मौजूद है।’ इस्लामाबाद से आए व्यापारी मुनेश कहते हैं कि ‘हमारे स्टॉल पर 200 रुपये से 2000 रुपये तक के कश्मीरी और पाकिस्तानी शॉल हैं। हमने तो शुरुआती घंटे में ही 5000 रुपये का कारोबार कर लिया है। पिछले साल भी कारोबार अच्छा हुआ था।’

भारत के सामने नई चुनौतियां: अंसारी

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के उद्धाटन के मौके पर कहा है कि वैश्विक वित्तीय संकट से भारत के समक्ष नई चुनौतियां पैदा हुई हैं जिससे क्षेत्रीय सहयोग अपरिहार्य हो गया है।

Advertisement
First Published - November 14, 2008 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement