facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

उत्तर प्रदेश और पंजाब में धान खरीद ने पकड़ा जोर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:40 AM IST

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद पूरे जोरों पर है और सरकार 2008-09 के खरीफ सत्र के दौरान 3.4 लाख टन धान खरीद चुकी है।


उल्लेखनीय है कि खरीफ सत्र के दौरान 26 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य में धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी और यह फरवरी 2009 तक जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) महबूब हसन खान ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि धान खरीद के लिए तय 26 लाख टन के लक्ष्य में राज्य सरकार की एजेंसियां और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की हिस्सेदारी क्रमश: 18 लाख टन और 8 लाख टन होगी।

उन्होंने बताया कि ‘राज्य एजेंसियों और एफसीआई ने धान की खरीद के लिए क्रमश: 1,979 और 302 खरीद केंद्र खोले हैं।’ बीते साल उत्तर प्रदेश ने खरीफ सत्र के दौरान 22.5 लाख टन धान खरीदा था जबकि इस दौरान 18 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया था।

इस बीच सरकार ने इस साल भी धान की खरीद में तेजी लाने के लिए एजेंटों को नियुक्ति किया है। इन एजेंटों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 1.5 प्रतिशत का कमीशन दिया जा रहा है। पचास रुपये के बोनस को मिलाने के बाद एमएसपी 900 रुपये है। उत्तर प्रदेश में इन एजेंटों की संख्या 4,800 है। चालू सत्र के दौरान 60 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती की गई है।

वर्ष 2007-08 में 57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर धान की खेती की गई थी और उत्पादन करीब 117 लाख टन रहा था। राज्य के कृषि निदेशक आर आर वर्मा ने बताया कि ‘हमें विभिन्न हिस्सों से लगातार आंकड़े मिल रहे हैं और इस सत्र के दौरान धान की पैदावार का अनुमान 30 नवंबर तक ही लगाया जा सकेगा।’

पंजाब में 130 लाख टन धान की खरीद पूरी

पंजाब में छह सरकारी एजेंसियों ने अभी तक करीब 130 लाख टन धान की खरीद पूरी कर ली है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि पुनग्रेन ने 35.62 लाख टन धान खरीदा है। यह कुल खरीद का 29.9 प्रतिशत है। दूसरी ओर 27.4 लाख टन के साथ मार्कफेड की धान खरीद में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पुनसुप ने 26.82 लाख टन (22.5 प्रतिशत) धान खरीदा है।

पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग निगम ने 14.84 लाख टन धान (12.4 प्रतिशत), पंजाब एग्रो ने 12.5 लाख टन धान (10.5 प्रतिशत) और एफसीआई ने 2.05 लाख टन धान (1.7 प्रतिशत) खरीदा है। मिलर्स ने अभी तक 10 लाख टन धान खरीदा है। आने वाले दिनों में खरीद में और तेजी आने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement