facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

धूमल के बजट में कोई भी नया कर नहीं

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने वित्त वर्ष 2008-09 के बजट में लोकलुभावन घोषणाओं को तरजीह दी है।


लोकसभा चुनाव की आहट के बीच पेश किए गए इस बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है और राज्य में 18,000 शिक्षिकों की भर्ती करने की प्रस्ताव किया गया है।



राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों को पांच प्रतिशत अंतरिम राहत देने की घोषणा भी की गई है। इससे सरकार के खजाने पर 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। राज्य में सरकारी कर्मचारियों की संख्या काफी है और इस कदम को उन्हें लुभाने की कोशिश माना जा रहा है।


 राज्य सरकार के राजस्व घाटे में बढ़ोतरी को चिंताजनक माना जा रहा है। बजट के मुताबिक राज्य में खर्च होने वाले 100 रुपये में से केवल 75 रुपये ही आंतरिक संसाधनों के जरिए जुटाए जाएंगे जबकि शेष के लिए उधारी पर निर्भर रहना पडेग़ा।


 मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार पर कर्ज के बढ़ते बोझ पर चिंता भी जताई। बजट अनुमानों के मुताबिक अगले वित्त वर्ष के दौरान कुल राजस्व प्राप्ति 9,398 करोड़ रुपये होगी।

Advertisement
First Published - March 7, 2008 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement