facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

जमीन आबंटन की नई नीति घोषित

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:44 AM IST

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के वास्ते भूमि आबंटन के लिए नई नीति की घोषणा कर दी है। नई नीति लागू होने के बाद भूमि की कीमत लगभग 200 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है।


नई नीति के तहत औद्योगिक भूखंड की कीमत पिछले बार के सर्वाधिक बोली मूल्य के मुकाबले 125 फीसदी अधिक हो जाएगी। अन्य शब्दों में कहें तो साल 2006 में लगाई गई बोली प्रक्रिया में औद्योगिक भूमि की जो कीमत तय की गई थी, उसमें करीब 200 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मान लीजिए किसी ग्राहक ने पंतनगर में जमीन खरीदी है, तो सरकार उस ग्राहक से पिछले सर्वाधिक बोली मूल्य जो साल 2006 में 3600 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, पर 125 फीसदी अधिक प्रीमियम वसूल करेगी। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड के मुख्य इलाकों जैसे- हरिद्वार, पंतनगर और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में अभी भी भूमि का बड़ा हिस्सा उपलब्ध है।

राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत सुविधा विकास निगम (सिडकुल) इन क्षेत्रों का विकास कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक हरिद्वार और पंतनगर औद्योगिक एस्टेट में करीब 300 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में टाटा मोटर्स, हीरो होंडा, अशोक लीलैंड और नेस्ले जैसी देश की तमाम बड़ी कंपनियों की फैक्टरियां हैं। राज्य सरकार 31 मार्च 2010 के अंत तक रियायती औद्योगिक पैकेज (सीआईपी) लेकर आने वाली है। जहां एक ओर सरकार यहां की जमीनों से पैसे बनाने के लिए इच्छुक है, वहीं अनेक कंपनियां जमीन खरीदने को तैयार बैठी है।

राज्य के मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी ने पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि जहां तक औद्योगिक भूखंडों के आबंटन का सवाल है, उनकी सरकार खुली बोली की प्रक्रिया नहीं करने जा रही है। बजाज ऑटो, नेस्ले और टाटा मोटर्स सहित देश की करीब 100 औद्योगिक कंपनियां पंतनगर और हरिद्वार औद्योगिक एस्टेटों के अधिसूचित क्षेत्रों में जमीन की खरीदारी के लिए राज्य सरकार से गुहार लगा रही हैं। ये कंपनियां जमीन की खरीदारी अपने विभिन्न विस्तार कार्यक्रमों के लिए करना चाहती हैं।

पंतनगर और हरिद्वार औद्योगिक एस्टेट में जमीन की मौजूद कीमत 2500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। उल्लेखनीय है कि साल 2004 से लेकर अभी तक दोनों ही एस्टेटों में जमीन की कीमतों में 400 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। साल 2004 में इन एस्टेटों में जमीन की कीमत 560 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, जिसकी कीमत साल 2006 में बढ़कर 1500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई। हिंदुजा समूह की एक प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने उत्तराखंड में अपने निवेश की प्रक्रिया को दोगुना करने का फैसला किया है।

मसलन, अब लीलैंड अपने विस्तार कार्यक्रम के तहत राज्य में निवेश क्षमता को 1000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये करेगी। कंपनी के प्रस्ताव को राज्य सरकार से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। उल्लेखनीय है कि साल की शुरूआत में ही कंपनी को पंतनगर में 17 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इसी तरह टाटा मोटर्स भी पंतनगर में अपनी निर्माण सुविधा के लिए 2000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। और यही वजह है कि टाटा मोटर्स भी राज्य में अधिक जमीन खरीदने की योजना बना रही है।

उत्तराखंड सरकार ने उन कंपनियों के  खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है जो टैक्स छूट योजना का फायदा तो ले रही हैं  लेकिन उन्होंने हरिद्वार और पंतनगर में आबंटित औद्योगिक भूखंडों पर कोई निर्माण कार्य या उत्पादन शुरू नहीं किया है। लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि इन क्षत्रों में विकास कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

उद्योग की ओर

नई नीति लागू होने से जमीन की कीमत 200 फीसदी तक बढ़ने की संभावना
राज्य सरकार 31 मार्च 2010 के अंत तक रियायती औद्योगिक पैकेज (सीआईपी) लेकर आएगी

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 1:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement