facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

पटना में आम लोगों को मकान मुहैया कराएगी एनबीसीसी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:03 AM IST

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) पटना शहर के आम लोगों को जल्द ही मकान उपलब्ध कराएगी।


बिहार में अपनी तरह की पहली आवासीय योजना शुरु करने के लिए एनबीसीसी ने अपनी व्यावहारिकता रिपोर्ट भू-संपदा विभाग को सौंप दी है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरूप राय चौधरी के अनुसार इस आवासीय योजना के तहत मकान के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल भी बनाए जाएंगे। इस पर 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सूत्रों के मुताबिक बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना में करीब नौ एकड़ जमीन एनबीसीसी को मुहैया कराएगा। इस परिसर में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों के लिए भी जगह सुरक्षित रखी जाएगी। यह तय होना बाकी है कि आवास बोर्ड इस परियोजना में हिस्सा लेगा या जमीन की कीमत वसूल करेगी। चौधरी ने बताया कि उसे दोनों तरह की शर्तें मंजूर है।

कंपनी किसी भी हालत में इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए पूरे जोर शोर से प्रयास कर रही है। एनबीसीसी ने इससे पहले कोलकाता में जो सफल परियोजना चलाई थी, उसमें आवासीय योजना का पूरा रख-रखाव कंपनी ने अपने ही पास रखा था। प्रस्तावित परियोजना में 24 घंटे फिल्टर्ड पानी, बिजली का पूरा बैकअप, सामुदायिक सेवा के साथ-साथ कई नई सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। पटना में रियल एस्टेट की अपार संभावनाओं को देखते हुए कई निजी कंपनियां इस क्षेत्र की ओर रूख कर रही है।

मध्यम वर्गों में अपार्टमेंट की संस्कृति वहां काफी फलने फूलने लगी है। इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल भी बड़ी संख्या में बनाए जा रहे हैं। वैसे भी सुरक्षा और एकांतता की वजह से लोग अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा अपार्टमेंट में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स , पार्किंग आदि की सुविधाओं की वजह से भी लोग अपार्टमेंट में फ्लैट लेने को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही यहां पानी और बिजली की सुविधाओं  का खासा ख्याल रखा जाता है।

Advertisement
First Published - July 9, 2008 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement