facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

मेट्रो ने फैलाए पंख, अब जहांगीरपुरी तक जाएगी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:08 AM IST

केंद्रीय सचिवालय से दिल्ली विश्वविद्यालय तक जाने वाली मेट्रो ट्रेन अब जहांगीरपुरी तक जाएगी।


शुक्रवार को विश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो ट्रेन का ट्रॉयल रन शुरू हो गया। ट्रायल रन पांच सप्ताह तक चलेगा और उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक या अगले साल जनवरी से इस रूट पर यात्रियों की सेवा शुरू हो जाएगी।

यह सेवा तय समय से दस महीने पहले शुरू होने जा रही है। तय समय के मुताबिक विश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी के बीच अक्टूबर, 2009 में मेट्रो सेवा शुरू की जानी थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक विश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी के बीच ट्रायल रन के दौरान तकनीकी रूप से कोई खामी नहीं पायी गयी।

6.36 किलोमीटर वाले इस रूट में पांच मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें जीटीबी नगर, मॉडल टाउन, आजादपुर, आदर्श नगर एवं जहांगीरपुरी शामिल हैं।

जीटीबी नगर का मेट्रो स्टेशन जमीन के भीतर बनाया गया है तो बाकी चार जमीन से ऊपर है। शुक्रवार को ट्रॉयल रन के दौरान मेट्रो ट्रेन की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

Advertisement
First Published - November 14, 2008 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement