facebookmetapixel
IPO Next Week: Bharat Coking Coal से Shadowfax तक, अगले सप्ताह इन कंपनियों के IPO की बहारSenior Citizens FD Rates 2026: 8% तक ब्याज, कहां मिल रहा है सबसे बेहतर रिटर्न?1 अप्रैल से UPI के जरिए सीधे EPF निकाल सकेंगे कर्मचारी, विड्रॉल प्रक्रिया से मिलेगी राहत2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तारभारत अमेरिका से कर रहा बातचीत, चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से मिलेगी छूट: विदेश मंत्रालयIndia-EU FTA होगा अब तक का सबसे अहम समझौता, 27 जनवरी को वार्ता पूरी होने की उम्मीदStartup India के 10 साल: भारत का स्टार्टअप तंत्र अब भी खपत आधारित बना हुआ, आंकड़ों ने खोली सच्चाई‘स्टार्टअप इंडिया मिशन ने बदली भारत की तस्वीर’, प्रधानमंत्री मोदी बोले: यह एक बड़ी क्रांति है

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का जारी किया रेड अलर्ट

Last Updated- December 12, 2022 | 2:31 AM IST

मुंबई और आसपास के इलाकों में आफत की बारिश जारी है। बारिश के चलते जगह-जगह यातायात जाम और जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। बारिश के बावजूद लोकल रेल चलती रही। आनेवाले पांच दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं मराठवाड़ा में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने की आशंका है। यहां पर चौथे और पांचवे दिन बारिश की गति थोड़ी कम होने का अंदाज मौसम विभाग ने जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
मुंबई को लेकर मौसम विभाग ने 22-23 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा कि इससे पहले मौसम विभाग ने ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन अब ‘अनुकूल समसामयिक परिस्थितियों’ के कारण बदलाव के बाद बुधवार के लिए इसे ‘रेड अलर्ट’ कर दिया गया है। महानगर में रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए दो अनुकूल समसामयिक परिस्थितियां हैं।
कोंकण और गोवा के लिए 22 जुलाई को अधिक से अधिक बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 22 जुलाई को अधिक से अधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है। दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक कम दबाव के क्षेत्र से बारिश की तीव्रता तेज होने की उम्मीद है। कोंकण तथा मध्य महाराष्ट्र में भी व्यापक पैमाने पर बारिश होगी। सरकार ने बताया कि मराठावाड़ा क्षेत्र में भी गुरुवार तक व्यापक बारिश होने की संभावना है और इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के कहना है कि महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के बीच तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अरब सागर से जमीन पर नमी वाली पश्चिमी हवाएं चलती हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में पूर्वी-पश्चिमी हवा प्रणालियां हैं और इससे मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।
मुंबई में जारी बारिश के बावजूद रेल तथा परिवहन सेवाएं बाधित नहीं हुई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे मार्ग पर स्थानीय ट्रेन सेवाएं भी सामान्य चल रही हैं। इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं भारी बारिश के कारण रविवार और सोमवार को बाधित रही थीं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि उसकी बसों का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया है और बसें सुचारू रूप से चल रही हैं।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शहर और उसके उपनगरों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है लेकिन हिंदमाता, माटुंगा और कुर्ला जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है तथा 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

First Published - July 22, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट