facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में मारुति के हौसले बुलंद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:43 AM IST

देश की प्रमुख आटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण बाजार पर फोकस बढ़ाकर राज्य में अपनी बढ़त को बरकरार रखने की योजना बनाई है।
 
कंपनी की उत्तर प्रदेश के कार बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि पूरे देश में यह हिस्सेदारी 55 प्रतिशत के करीब बैठती है।

कंपनी के महा प्रबंधक (विपणन रणनीति और विकास) पार्थो बनर्जी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यत: छोटी कारों का बाजार है और हमारी योजना अपने उत्पाद पोर्टफोलियो और मार्केटिंग पहल के जरिए शीर्ष स्थान पर कायम रहने की है।

कंपनी की तीन स्तरीय विस्तार रणनीति के बारे में उन्होंने बताया कि कंपनी ग्रामीण बाजारों पर फोकस कर रही है, सार्वजनिक क्षेत्र के साथ समझौते कर रही है और छोटे कस्बों में स्थानीय विपणन एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति की जा रही है।

कर्ज के संकट के बारे में बनर्जी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लक्ष्य को हासिल करना मारुति सुजुकी के लिए मुश्किल होगा। बनर्जी यहां मारुति सुजुकी की नई छोटी कार ‘ए-स्टॉर’ के उत्तर प्रदेश में लांच के मौके पर आए थे।

Advertisement
First Published - November 21, 2008 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement