महाराष्ट्रः मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों की सामाजिक-आर्थिक दशा के अध्ययन के लिए सर्वे

Published by
भाषा
Last Updated- December 14, 2022 | 5:43 PM IST
महाराष्ट्रः मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों की सामाजिक-आर्थिक दशा के अध्ययन के लिए सर्वे
PTI / औरंगाबाद  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के अधिकारी किसानों और उनके परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आकलन के लिए एक सर्वेक्षण करा रहे हैं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मुहैया कराया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उप संभागीय आयुक्त पराग सोमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सर्वेक्षण तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सर्वेक्षण की शुरुआत कुछ जिलों में पहले ही हो चुकी है और बाकी जिलों में इसे जल्द शुरू किया जायेगा।’’

संभागीय आयुक्तालय ने क्षेत्र के जिला अधिकारियों को एक पत्र जारी करके कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसानों और उनके परिवारों के आर्थिक-सामाजिक पहलुओं का अध्ययन किया जायेगा।

यह भी बताया गया कि सर्वेक्षण के तहत सरकारी विभागो की टीम किसानों से संपर्क करेगी और इस टीम में ग्राम सेवक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक और कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे।

पत्र में कहा गया है कि, ‘‘किसानों के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराया जाएगा।’’

भाषा संतोष पवनेश

First Published : December 14, 2022 | 12:13 PM IST