facebookmetapixel
Advertisement
Maruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियां

मध्य प्रदेश: रिलायंस और जेपी को छूट की दरकार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:04 AM IST

मध्य प्रदेश में रिलायंस एडीएजी समूह के चार प्रस्तावों और जेपी समूह के दो प्रस्तावों को विभिन्न छूट और राहत के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है।


इन परियोजनाओं के जरिए कुल 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। राज्य की दो प्रमुख एजेंसियों परियोजना क्रियान्वयन और मंजूरी बोर्ड और निवेश पर गठित उच्च स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति ने विभिन्न निवेश प्रस्तावों, छूट और राहत को मंजूरी दी है।

औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2004 और 100 करोड़ रुपसे से अधिक की मेगा परियोजनाओं की कार्य योजना के तहत ये मंजूरियां दी गई हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि ‘आचार संहिता के कारण परियोजना क्रियान्वयन और मंजूरी बोर्ड और उच्च स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की सितंबर के बाद से कोई बैठक नहीं हुई है।

रिलायंस ने अपनी चार सीमेंट परियोजनाओं के लिए मूल्य वर्धित कर में छूट और निवेश प्रोत्साहन की मांग की है। प्रत्येक  सीमेंट संयंत्र की क्षमता 50 लाख टन है और इसके लिए कुल 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।’

उन्होंने बताया कि ‘इसी तरह जेपी समूह ने भी दो ताप बिजली संयंत्रों के लिए वैट में छूट और अन्य राहत की मांग की है।’ प्रत्येक बिजली संयंत्र की उत्पादन क्षमता 1250 मेगावाट है। ये संयंत्र सीधी और बीना (सागर) में स्थापित किए जाएंगे।

जेपी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज से बिजली संयंत्र का अधिग्रहण किया है। वह परियोजना को फिर से शुरू कर रही है। ग्रासिम ने पहले बीना में 500 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र की योजना बनाई थी। बीना पावर कंपनी में एवी बिड़ला समूह और पावरजेन (यूके) की क्रमश: 51 प्रतिशत और 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हाल में जेपी समूह की कंपनी जयप्रकाश पावल लिमिटेड  ने आदित्य बिड़ला समूह से बीना पावर सप्लाई का अधिग्रहण किया था। रिलायंस एडीएजी ने एक निवेश सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश में सीमेंट संयंत्र की स्थापना करने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - November 13, 2008 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement