facebookmetapixel
Advertisement
अदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?अब हर महीने आएगा सर्विस सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड, 14 जुलाई को जारी होगा पहला ISPS&P का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ घटेगी, बढ़ेगी महंगाई दर; महंगे लोन के लिए रहे तैयारNFO: एक ही फंड में इक्विटी, डेट और गोल्ड का दम, JM Financial लेकर आया मल्टी एसेट एलोकेशन फंडCredit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्स

मंडी का ताजा भाव अब आपके मोबाइल पर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:05 AM IST

उत्तर प्रदेश में किसानों को बिचौलिओं के चंगुल से बचाने के लिए मंडी परिषद और बीएसएनएल ने कमर कसी है।


किसानों को अब घर बैठे मंडी के ताजा भाव मिल जाया करेंगे।  इसके लिए किसानों को 1255534 डायल करना होगा और मंडी जाए बगैर सारे दाम घर बैठे मिलेंगे।बीएसएनएल ने प्रदेश की 70 मंडियों को अपने सर्वर से जोड़ दिया है जिसके बाद किसान आसानी से मंदी के ताजा रेट जान सकेंगे।

प्रदेश की 70 मंडियां ऑनलाइन की जा चुकी हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने भी किसानों के लिए विशेष बुलेटिन की शुरुआत की है।  इस विशेष बुलेटिन में किसानों को 24 घंटे के बजाय अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान की जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग की इफको एयरटेल के साथ करार के बाद किसानों की पहुंच मोबाइल तक आसानी से होने लगी है। उत्तर प्रदेश आम नर्सरी संघ के पदाधिकारी एस एस सिंह के मुताबकि अगले आम के सीजन तक आम उत्पादकों और निर्यातकों को भी मोबाइल पर थोक मंडियों के रेट उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हालांकि आम उत्पादक अपने बागों के सौदे एडवांस में कर लेते हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2008 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement