facebookmetapixel
Corporate Action Next Week: अगले हफ्ते बाजार में हलचल, स्प्लिट-बोनस के साथ कई कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड1485% का बड़ा डिविडेंड! Q3 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हाल में लिस्ट हुई कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार300% का तगड़ा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को गिफ्ट, रिकॉर्ड डेट भी फिक्सICICI Bank Q3 Results: मुनाफा 4% घटकर ₹11,318 करोड़ पर, NII में 7.7% की बढ़ोतरीX पर लेख लिखिए और जीतिए 1 मिलियन डॉलर! मस्क ने किया मेगा इनाम का ऐलान, जानें पूरी डिटेलChatGPT में अब आएंगे Ads, अमेरिका के यूजर्स के लिए ट्रायल शुरूलक्ष्मी मित्तल के पिता मोहन लाल मित्तल का निधन, उद्योग और समाज में गहरा शोकHDFC Bank Q3 Results: नेट प्रॉफिट 11.5% बढ़कर ₹18,654 करोड़ पर पहुंचा, NII ₹32,600 करोड़ के पारहर 40 शेयर पर मिलेंगे 5 अतिरिक्त शेयर! IT और कंसल्टिंग कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सYES Bank की कमाई में जबरदस्त उछाल, Q3 में मुनाफा 55% बढ़ा

फरवरी 2025 तक स्वच्छ यमुना के लिए युद्ध स्तर पर काम : केजरीवाल

Last Updated- December 11, 2022 | 11:27 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि फरवरी 2025 तक यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए उनकी सरकार छह सूत्री कार्ययोजना पर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिल्ली में यमुना की सफाई के बारे में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करेंगे।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यमुना को इतना प्रदूषित होने में 70 वर्ष लगे। 70 वर्षों में हुए नुकसान की भरपाई महज दो दिनों में नहीं की जा सकती। मैंने वादा किया था कि मैं अगले विधानसभा चुनावों तक दिल्ली में यमुना को साफ करूंगा और आप सभी के साथ इसमें डुबकी लगाऊंगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम यमुना को स्वच्छ करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। इसे हासिल करने के लिए छह सूत्री कार्य योजना है और मैं निजी तौर पर प्रगति की निगरानी कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि नए मलजल शोधन संयंत्र बनाए जा रहे हैं और पुराने संयंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, ‘इससे हमारी मलजल शोधन क्षमता लगभग 60 करोड़ गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) अपशिष्ट जल से बढ़कर 750-800 एमजीडी हो जाएगी।’

दिल्ली में एक दिन में लगभग 72 करोड़ गैलन अपशिष्ट जल उत्पन्न होता है। शहर भर में 20 स्थानों पर 35 एसटीपी, 597 एमजीडी तक मलजल का शोधन कर सकते हैं और अपनी क्षमता का लगभग 90 प्रतिशत उपयोग कर रहे हैं। 

First Published - November 18, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट