facebookmetapixel
Advertisement
आइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तारSEBI ने नहीं मानी अनिल अंबानी की बात, ₹6,526 करोड़ के मामले में सेटलमेंट की अर्जी खारिजबारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा है

ब्राकेल को मिली झंगी थोपन बिजली परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:41 AM IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आखिरकार 8000 करोड़ रुपये लागत की 960 मेगावाट क्षमता वाली झंगी-थोपन पनबिजली परियोजना को डच की शीर्ष विद्युत कंपनी ब्राकेल कार्पोरेशन को आवंटित कर दिया है।


बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि इस पनबिजली परियोजना को रद्द नहीं करने के लिए डच कंपनी ने बेहद सशक्त प्रस्तुतीकरण किया था। परियोजना आवंटन पर राज्य मंत्रिमंडल के अध्यक्ष मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने निर्णय मंगलवार को लिया।

हालांकि राज्य विद्युत सचिव ने अपनी जांच रिपोर्ट में राज्य सरकार से यह सिफारिश की थी कि वे ब्राकेल को आवंटित की जाने वाली परियोजना को रद्द कर दें। जांच रिपोर्ट में तर्क दिया गया था कि डच विद्युत कंपनी ब्राकेल ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है और उसके पास पर्याप्त वित्तीय आधार भी नहीं है।

लेकिन इन आरोपों को ब्राकेल द्वारा उस वक्त खारिज कर दिया गया, जब ब्राकेल के अध्यक्ष डीन गेस्टरकेंप की अध्यक्षता में सात सदसीय समूह, दक्षिण अफ्रीका की निवेश समूह स्टैंडर्ड बैंक के डेविड स्मीथ, डर्बिन स्थित कार्बन क्रेडिट्स ट्रेडिंग कंपनी एकोस्कियूरिटीज, हालक्रो में लंडन इनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर ओवरसिज के पॉल विलियम और अदानी समूह के संजय सागर ने कंपनी के मामले पर अनुरोध किया था।

राज्य में धूमल की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए परियोजना के आवंटन पर फैसला एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। परियोजना के आवंटन के बाद ब्राकेल कार्पोरेशन के निदेशक अनिल वहल ने बताया, ‘आखिरकार न्याय की जीत हुई।’

उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में नव निर्वाचित भाजपा सरकार ने ब्राकेल को 960 मेगावाट झांगी-थोपन परियोजना रद्द किए के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा था। इस परियोजना को आदिवासी किन्नौर जिले में सतलज नदी पर बनाया जाना है।

लेकिन जल्द ही सरकार ने नोटिस खारिज करने का फैसला किया और कंपनी से ब्याज पूंजी के तौर पर 20 करोड़ रुपये के साथ ही 173 करोड़ रुपये स्वीकार कर लिया।

लेकिन एक बार फिर सरकार ने अपना रुख बदलते कंपनी को दूसरी बार नोटिस भेजा और कहा कि उन तथ्यों की जांच की जानी चाहिए जिसके आधार पर कंपनी को दिए जाने वाली परियोजना रद्द किया जा सके।

इस मामलों की जांच के लिए सरकार ने राज्य विद्युत सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी कर डाला।

Advertisement
First Published - November 26, 2008 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement