facebookmetapixel
Advertisement
क्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेज

मोहाली में आईएसबी की दस्तक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:02 AM IST

एसएएस नगर (मोहाली) की नॉलेज सिटी में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) की स्थापना के लिए पंजाब सरकार ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।


यह उम्मीद जताई जा रही है कि मोहाली के आईएसबी कैंपस में पहला शैत्रिक सत्र 2012 से शुरू हो जाएगा। यहां के कैंपस ने पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए 280 सीटों और एक्जेक्यूटिव एजेकेशन प्रोग्राम के लिए 750 सीटों का प्रस्ताव रखा है।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्थान को एक अद्वितीय मॉडल सार्वजनिक निजी भागीदार (पीपीपी) के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस संस्थान के विकास के लिए राज्य सरकार मोहाली, सेक्टर 81 के नॉलेज पार्क में 70 एकड़ जमीन पट्टे पर मुहैया कराएगी।

यह जमीन आईएसबी को सलाना प्रति एकड़ 1 रुपये की दर से 99 साल के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। आईएसबी का एक कैंपस हैदराबाद में हैं और संस्थान एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठयक्रम की पेशकश करता है।

पंजाब सरकार की ओर से उच्च शिक्षा सचिव अंजली भार्गव और आईएसबी की ओर से रजत गुप्ता सहित चार संस्थापक सदस्यों ने सहमति पत्र हस्ताक्षर किए। आईएसबी के चार संस्थापक सदस्यों में मैक्स इंडिया लिमिटेड के अनलजीत सिंह, भारती इंटरप्राइजेज के राकेश भारती मित्तल, हीरो कार्पोरेट सर्विस लिमिटेड के सुनिल के मुंजाल और पुंज लायड लिमिटेड के अतुल पुंज शामिल थे।

मोहाली में बनने वाले आईएसबी के द्वितीय कैंपस के निर्माण के लिए प्रत्येक कंपनियां 50 करोड़ रुपये का योगदान देंगी, जोकुल 200 करोड़ रुपये का निवेश करेंंगी। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली में चार विशेष संस्थानों की स्थापना करेगी।

Advertisement
First Published - November 12, 2008 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement