facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 10:57 AM IST

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ गुरुवार को यहां बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने मध्यक्रम के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टॉड मर्फी अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार को टेस्ट कैप सौंपी जबकि टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भरत को कैप दी। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर और अंतिम एकादश में शामिल ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने मर्फी को बैगी ग्रीन कैप सौंपी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहली बार सूर्यकुमार और भरत दोनों के परिवार को मैदान के अंदर आमंत्रित किया और टेस्ट कैप सौंपने के समारोह के दौरान मौजूद रहने की स्वीकृति दी। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को बधाई दी और उनसे हाथ मिलाए।

भरत 2021 में कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन रिद्धिमान साहा की गर्दन में जकड़न के कारण भारत के लिए विकेटकीपिंग कर चुके हैं। चोट से उबरने के बाद रविंद्र जडेजा की भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement