उत्तर प्रदेश: स्कूलों में 10 मई तक अवकाश

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 5:18 AM IST

उत्तर प्रदेश में बीते एक साल से भी ज्यादा समय से कोविड की रोकथाम के लिए काम कर रही वरिष्ठ अधिकारियों की टीम-11 को भंग कर दिया गया है। इसकी जगह अब स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों को शामिल करते हुए नई टीम-9 का गठन किया गया है।
शुक्रवार को कोविड-19 के प्रबंधन के लिए बनी टीम-9 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 10 मई तक अवकाश रखा जाए। इस दौरान न केवल कोचिंग संस्थाएं भी बंद रहेंगी बल्कि ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक के साप्ताहिक कोरोना कफ्र्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इस अवधि में औद्योगिक गतिविधियां यथावत संचालित होती रहें।

First Published : April 30, 2021 | 11:32 PM IST