facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

गुड़गांव और फरीदाबाद बनेंगे ‘ग्रीन सिटी’

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:27 AM IST

अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने हरियाणा के गुड़गांव और फरीदाबाद को सौर शहर बनाने के लिए चुना है।
पिछले हफ्ते ही ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया गुड़गांव के लिए मंत्रालय की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, जबकि उम्मीद है कि फरीदाबाद के लिए भी मंत्रालय से जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
इस कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत ‘सौर शहरों का विकास’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहरों को भविष्य में होने वाली ऊर्जा की किल्लत से बचने के  लिए तैयार करना है।
इस कार्यक्रम के तहत 50 हजार से 5 लाख तक की जनसंख्या वाले लगभग 60 शहरों को सौर ऊर्जा से संपन्न शहर बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से लगभग 15 शहरों को मंत्रालय की मंजूरी भी मिल चुकी है।
इस परियोजना के तहत अगले 5 साल में इन शहरों में पारंपरिक ऊर्जा के इस्तेमाल में लगभग 10 फीसदी की कमी लाने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत शहर में अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति करने के लिए स्थानीय प्रशासन को मास्टर प्लान बनाने में केंद्र से मदद दी जाएगी।
स्थानीय प्रशासन पर संयंत्र स्थापित करना और उनके परिचालन की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को अंतिम रूप देने से पहले इस योजना पर सभी हिस्सेदारों के साथ मिलकर बातचीत की जाएगी। परियोजना में कार्बन फाइनैंसिंग मुहैया कराने के लिए भी प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 9, 2009 | 8:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement