facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

गुजरात 5 साल में 8 गुना बढ़ाएगा आईटी निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:21 PM IST

सूचना तकनीक और सक्षम सेवाएं (आईटी/आईटीईएस) की 5 साल के लिए नई नीति आने के बाद गुजरात सरकार की नजर राज्य से इस नीति के दौरान आईटी निर्यात में 8 गुना बढ़ोतरी करने पर है।
नई छोटी व मझोली इकाइयों के साथ कुछ बड़ी परियोजनाओं के लक्ष्य के साथ इस नीति के तहत मौजूदा 3,100 करोड़ रुपये के निर्यात को अगले 5 साल में बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है।
गुजरात सरकार में विज्ञान एवं तकनीक विभाग के सचिव विजय नेहरा के मुताबिक नई नीति पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और परिचालन व्यय (ओपेक्स) मॉडल पर विकसित की गई है। नेहरा ने कहा, ‘हम कैपेक्स-ओपेक्स मॉडल अपना रहे हैं, जिससे उद्योग के प्रति सरल व लचीली नीति अपनाई जा सके। इससे वे व्यवहार्यता को ध्यान में रखते हुए व्यय व कारोबार की योजना तैयार कर सकेंगे।’
पहले की नीति की तुलना में वित्तीय प्रोत्साहन 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100-200 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो कुछ निश्चित शर्तों के अधीन है। नई नीति अधिसूचना की तिथि से लागू होगी और यह 31 मार्च, 2027 तक चलेगी।
मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 2022 से 2027 के लिए इस नीति की शुरुआत करते हुए कहा कि इसका मकसद आईटी व आईटीईएस उद्योग में इस अवधि के दौरान 1,00,000 नौकरियों का सृजन करना है। नई नीति में 25 प्रतिशत तक या अधिकतम 50 करोड़ रुपये पूंजीगत समर्थन का प्रावधान किया गया है, जिनका सकल नियत पूंजी निवेश (जीएफसीआई) 250 करोड़ रुपये तक है और ओपेक्स समर्थन 15 प्रतिशत तक या अधिकतम 20 करोड़ रुपये सालाना 5 साल तक के लिए होगा।

Advertisement
First Published - February 8, 2022 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement