facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

समृद्धि एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन के लिए उद्धव ठाकरे को आमंत्रित करना चाहिए था : गोरहे

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 4:33 PM IST

समृद्धि एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन के लिए उद्धव ठाकरे को आमंत्रित करना चाहिए था : गोरहे
PTI / शिरडी (महाराष्ट्र)  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता नीलम गोरहे ने कहा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ‘‘बड़ा दिल’’ दिखाना चाहिए था और समृद्धि एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आमंत्रित करना चाहिए था।

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का आधिकारिक नाम ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ रखा गया है, जिसका उद्घाटन रविवार को नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एक्सप्रेसवे का पहला चरण नागपुर और अहमदनगर में स्थित शिरडी शहर को जोड़ता है और जिनके बीच 520 किलोमीटर की दूरी है।

गोरहे ने मंगलवार को शिरडी में पत्रकारों से कहा, ‘‘जब उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने समृद्धि महामार्ग के काम की बारीकी से निगरानी की थी। उन्होंने एक्सप्रेसवे के काम का निरीक्षण किया था।’’

गोरहे ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान भी, तत्कालीन ठाकरे नीत सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि एक्सप्रेसवे का काम निर्बाध रूप से जारी रहे। इसलिए मुझे लगता है कि यह अच्छा होता अगर वे (शिंदे नीत सरकार) उद्घाटन के लिए उन्हें (ठाकरे) आमंत्रित करके बड़ा दिल दिखाते।’’ उन्होंने कहा कि ठाकरे को आमंत्रित नहीं किया गया लेकिन यह राज्य के लोग हैं जो चुनाव के समय असली श्रेय देंगे।

भाषा आशीष संतोष

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement