facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

दिल्ली में संक्रमितों की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:44 PM IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के मामले अब बढऩे लगे हैं। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने अब सभी कोरोना संक्रमित मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का निर्णय लिया है। अभी तक हवाई अड्डे पर मिलने कोरोना संक्रमितों की ही जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही थी। सरकार होम आइसोलेशन व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी, क्योंकि ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढऩे की आशंका है और ज्यादातर मामलों का इलाज घर पर ही संभव है। बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए की बैठक हुई। दिल्ली में ओमीक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें 12 ओमीक्रोन पीडि़तों का इलाज हो चुका है। बाकी का इलाज चल रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि डीडीएमए की बैठक में ओमीक्रोन का कितना असर हो सकता है, इससे क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं, इसको रोकने के लिए क्या क्या कदम उठाने हैं आदि मुद्दों पर विशेषज्ञों से चर्चा हुई। बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि ओमीक्रोन ज्यादा खतरनाक नहीं है। लेकिन यह फैलता बहुत तेजी से है। इसके लक्षण बहुत ही हल्के हैं और पीडि़तों को अस्पताल में भर्ती करने की कम जरूरत पड़ती है। केजरीवाल ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इससे निपटने के लिए अस्पताल, दवा, ऑक्सीजन आदि की पूरी व्यवस्था कर ली है। ओमीक्रोन में सबसे ज्यादा जरूरत होम आइसोलेशन की पडऩे वाली है। इसलिए इस व्यवस्था को और मजबूत व सुदृढ़ किया जाएगा, क्योंकि ज्यादातर मामलों का इलाज घर पर ही संभव है।
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार एक ‘टीचर्स यूनिवर्सिटी’ बनाने जा रही है, जिसके जरिये नई जेनरेशन के टीचर तैयार होंगे। 2022-23 सत्र में इसके एडमिशन शुरू होंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर चलाया जाएगा। मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया है कि कोरोना काल से अब तक जो मुफ्त राशन योजना के तहत राशन दिया जा रहा था, उसकी समय सीमा छह महीने के लिए बढ़ाकर 31 मई, 2022 तक कर दी गई है।

Advertisement
First Published - December 20, 2021 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement