मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दायर मानहानि वाद वापस लिया

Published by
भाषा
Last Updated- December 14, 2022 | 5:53 PM IST
मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दायर मानहानि वाद वापस लिया
PTI / मुंबई  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बुधवार को टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के स्वामित्व वाली कंपनी ‘एआरजी आउटलायर मीडिया’ के खिलाफ दायर मानहानि वाद वापस ले लिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.डी. केदार ने मुकदमा वापस लेने की अनुमति दी, लेकिन सिंह पर 1,500 रुपये की मामूली लागत भी अधिरोपित की और यह राशि गोस्वामी को दी जाएगी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मुकदमा दायर करने के कारण प्रतिवादी को एक वकील को शामिल करना पड़ता। मुझे लगता है कि मुकदमा बिना शर्त वापस लेने के लिए लागत अधिरोपित करने की जरूरत है।’’

सिंह ने 2021 में गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के मालिकों के खिलाफ मानहानि वाद दायर किया था और कथित रूप से उन्हें बदनाम करने के लिए 90,00,000 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी थी।

भाषा शफीक पवनेश

First Published : December 14, 2022 | 12:23 PM IST