facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

मैरीगोल्ड की चंडीगढ़ में विस्तार योजना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:07 PM IST

मैरीगोल्ड समूह ने अपने मल्टी ब्रांड आउटलेट्स के विस्तार के लिए 5 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। ये आउटलेट्स फैशन एसेसरीज से संबंधित हैं।


विस्तार योजना के लिए अंतरिक स्रोतों के जरिए पूंजी जुटाई जाएगी। कंपनी ने देश भर में 2011 तक करीब 16 आउटलेट्स खोलने की योजना बनाई है। कंपनी मल्टी ब्रांड उत्पादों को एक्सी श्रृंखला के तहत पेश करेगी जबकि नई दिल्ली के डीएलएफ एम्पोरियो में ज्युडिथ लीबर जैसे एकल ब्रांडों की बिक्री की जाएगी।

कंपनी की परिचालन प्रमुख अल्पा मेहता ने बताया कि कंपनी चंडीगढ़ और लुधियाना में प्रदर्शनी का आयोजन करेगी। इस दौरान कंपनी खरीदारों की शुरूआती प्रतिक्रियाएं  जानने की कोशिश करेगी।

उन्होंने बताया कि ‘पंजाबी लोग अपनी खरीदारी के लिए जानेजाते हैं और हमें लगता है कि हमारे ब्रांडों के लिए यह एक आदर्श बाजार है। चूंकि हमारी योजना एक दर्जन के करीब आउटलेट्स खोलने की है इसलिए इनमें से कुछ एक इन दोनों शहरों में होंगे। इसलिए इस प्रदर्शनी से मिला फीडबैक हमारी विस्तार योजना में सहायक होगा।’

Advertisement
First Published - October 9, 2008 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement