facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजा

देहरादून में लीजिए बर्फ पर फिसलने के मजे

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:05 PM IST

उत्तराखंड सरकार देहरादून में एक कृत्रिम आइस स्केटिंग रिंक बनाने का फैसला किया है। स्केटिंग रिंक के इस साल दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है।


राज्य के पर्यटन मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि ‘राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम देहरादून में एक कृत्रिम आइस स्केटिंग रिंक बनाने जा रहे हैं। स्केटिंग रिंक दिसंबर 2008 तक बन कर तैयार हो जाएगा और इसका इस्तेमाल खेलकूद के लिए भी किया जाएगा।’

इस परियोजना की लागत 56 करोड़ रुपये है और इसके लिए केन्द्र सरकार वित्तीय मदद दे रही है। इसके अलावा दुबई स्थित एक कंपनी उत्तराखंड में 150 करोड़ रुपये की लागत से एक होटल बना रही है। सार्वजनिक निजी साझेदारी के आधार पर तैयार हो रही इस योजना को 2010 तक पूरा किया जाएगा।

चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने पर्यटन के विकास के लिए 92 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। कुमायुं मंडल विकास निगम जुलाई से सितंबर और नवंबर से दिसंबर के दौरान उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों को यात्रा पैकेज में 40 प्रतिशत की छूट देगा।

Advertisement
First Published - August 23, 2008 | 4:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement