facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

धूल से प्रदूषण पर अब दिल्ली में होगी सख्ती

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:27 AM IST

दिल्ली सरकार धूल से होने वाले वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती करने जा रही है। सरकार दिल्ली में गुरुवार से इस माह धूल विरोधी अभियान चलाएगी।
इसके तहत निर्माण स्थलों पर निर्माण गतिविधियों की निगरानी कर दिशा-निर्देशों के पालन की जांच करेगी। निर्माण एजेंसियों को निर्माण स्थलों पर 7 अक्टूबर से निर्माण संबंधी 14 नियमों को लागू करना जरूरी होगा। नियमों का उल्लंघन होने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार निर्माण स्थल के आकार के आधार पर 10 हजार से 5 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इससे ज्यादा भी जुर्माना लगाया जा सकता है। दिल्ली सरकार सीऐंडडी वेस्ट के सेल्फ ऑडिट और प्रबंधन के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी गुरुवार को लॉन्च करेगी।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि धूल से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में 7 से 29 अक्टूबर तक धूल विरोधी (एंटी डस्ट) अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 31 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें डीपीसीसी के इंजीनियरों की 17 टीमें हैं जो कि विभिन्न जिलों में काम करेंगी।
इसके अलावा ग्रीन मार्शल की 14 टीमें हैं, जो कि मोबाइल वैन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी का काम करेंगी। सभी शिकायतों को ग्रीन ऐप पर अपलोड किया जाएगा। ग्रीन वार रूम से इनकी निगरानी करके समस्या को दूर करने का काम किया जाएगा।
इसके बाद भी लापरवाही बरतते हैं तो पहले कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। स्पष्टीकरण नहीं देने पर जुर्माना लगाया जाएगा। अगर फिर भी प्रदूषण जारी रहता है तो काम बंद करने का भी निर्णय डीपीसीसी के जरिए लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 6, 2021 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement