facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

डोल का दिल मंदी से डोला, करेगी भर्तियां

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:08 AM IST

मंदी के इस आलम में जहां अधिकांश कार्पोरेट घराने लोगों की छंटनी करने में लगे हुए हैं वहीं डोल डैनॉटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मीदल में नए लोगों को शामिल करने का फैसला किया है।


डोल डैनॉटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुनियाभर के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के वाहिकाओं उदाहरणस्वरूप कंटेनर्स, थोक वाहक, तेल टैंकरों, गैस वाहक, रासायनिक टैंकरों, बहुउद्देशीय वाहिकाओं, जैसे चालक दल प्रबंधन व जहाज प्रबंधन सेवाएं मुहैया कराती है।

यह कंपनी पूर्वी यूरोपीय देशों और फिलीपींस के कर्मचारियों को हटाकर भारतीय चालक दल के सदस्यों को अपने में शामिल करेगी। यह कंपनी 95 जहाजों का संचालन करती है और हर जहाज में करीब 20 सदस्यों का एक जत्था होता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक डैनियल चोपड़ा ने बताया कि फिलहाल इस कंपनी में भारत से महज 5 फीसदी कर्मचारी ही काम करते हैं और हमलोग यह उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले निकट भविष्य में भारतीय कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी तक पहुंच जानी चाहिए।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान चोपड़ा ने बताया कि वैश्विक आर्थिक मंदी के इस दौर में कंपनी द्वारा उठाया जाने वाला कदम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वर्तमान बाजार परिदृश्य में निजी जहाज कंपनियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चोपड़ा ने बताया कि चीन ओलंपिक के समय इस इंडस्ट्री को काफी मुनाफा हुआ है और सबसे प्रमुख बात कि पिछले तीन सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में काफी बूम आया है।

उन्होंने यह भी बताया कि वे अगले साल की शुरुआत में वे चंडीगढ़ में एक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने की योजना बना रहे हैं। शुरुआत में एक साल के कोर्स के लिए नाविक को करीब 60,000 रुपये अदा करना होगा।

Advertisement
First Published - November 14, 2008 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement