facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

निराश आईपीएल को रायपुर से आस

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:30 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने बुधवार को रायपुर का दौरा किया।
समिति इस बात की जांच करने आई थी कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में आईपीएल के कुछ मैचों का आयोजन किया जा सकता है या नहीं।
इस समिति में आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक धीरज मल्होत्रा, दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील देव और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पिच समिति के अध्यक्ष दलजीत सिंह मौजूद थे।
सदस्यों ने बताया, ‘राज्य सरकार के अनुरोध को देखते हुए आईपीएल आयोजकों ने तीन सदस्यीय समिति भेजी है ताकि रायपुर में मैचों के आयोजन की संभावनाएं तलाशी जा सकें।’ सदस्य यहां से लौटने के बाद बोर्ड और संचालन परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे ताकि मैचों के आयोजन को लेकर आखिरी फैसला लिया जा सके। मल्होत्रा ने बताया कि पिच, ग्राउंड और स्टेडियम का कुछ काम बाकी है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (सीएससीए) से अधूरे काम को 15 दिनों में पूरा करने को कहा गया है ताकि यहां आईपीएल मैचों का आयोजन किया जा सके। समिति के सदस्यों ने बताया कि आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने इस मसले पर पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह से चर्चा कर ली है, जिन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों को मैचों के दौरान पूरी सुरक्षा देना का आश्वासन दिया है।
सीएससीए के पिच विशेषज्ञ राजेश सिंह परिहार के मुताबिक की रायपुर के बाहरी हिस्से में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 90 गज ग्राउंड में 9 पिचें हैं। उन्होंने बताया, ‘ये पिचें अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के सभी मानकों पर खरी उतरती हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर कुछ सुधार की जरूरत है भी तो उसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 18, 2009 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement