पंजाब में खेल उत्पादों से वैट हटाने की मांग

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 3:42 AM IST

जालंधर के खेल उद्योगों ने खेल उद्योग संघ के बैनर तले उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।


खेल उद्योग संघ ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शहर के खेल उद्योग की ओर उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है और उन पर ध्यान नहीं दे रहीं हैं। संघ ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर खेल उत्पादों पर से मूल्य संवर्धित कर (वैट) के उन्मूलन की मांग की है।

पड़ोसी राज्यों को मिले केंन्द्रीय कर राहत पैकेज से राज्य के उद्योग पहले ही हलकान है।

First Published : November 17, 2008 | 10:14 PM IST