facebookmetapixel
Advertisement
Maruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियां

दिल्ली मेट्रो तैयार करेगी गुजरात के लिए डीपीआर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:40 AM IST

एक ओर जहां अहमदाबाद में बस रैपिड ट्रांसपोर्ट प्रणाली (बीआरटीएस) का काम चालू है वहीं यह उम्मीद जताई जा रही है कि यहां जल्द ही मेट्रो रेल का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।


देश में आगामी मेट्रो रेल परियोजना के मद्देनजर गुजरात सरकार ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीआरपी) के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से फिर  संपर्क किया है।

वडोदरा के सावली में बॉमबार्डियर्स रेल वाहन विनिर्माण इकाई के शुभारंभ के दौरान डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ई श्रीधरन ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अहमदाबाद मेट्रो रेल के संशोधित डीआरपी तैयार करने के लिए निगम से मुलाकात की है और मुख्यमंत्री इस परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं।

श्रीधरन ने बताया, ‘डीआरपी को संशोधित करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री ने हम से संपर्क किया है और वे नए आवासीय क्षेत्रों का विस्तार चाहते हैं, जिसे जल्द ही विकसित किया जाना है। हालांकि हम लोगों ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि वे पहले वाले डीआरपी के अनुसार ही परियोजना को शुरू करें और जहां तक मेट्रो के विस्तार का सवाल है तो उसे कभी भी किया जा सकता है।’

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement