Skip to content
  मंगलवार 6 जून 2023
Trending
June 6, 2023Dollar Vs Rupee: रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिरJune 6, 2023Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की पांच कंपनियों के शेयर में मजबूतीJune 6, 2023अन्य तेल सस्ते होने से घटने लगी पाम तेल की मांगJune 6, 2023HRA Claim: माता-पिता के साथ रहने पर भी कर सकते है हाउस रेंट अलाउंस का दावा, आसान शब्दों में जानिए पूरा प्रोसेसJune 6, 2023Odisha train accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में CBI ने दर्ज की एफआईआर, रेल मंत्रालय ने की थी सिफारिशJune 6, 2023केंद्र सरकार ने महिलाओं को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित किए: अमित शाहJune 6, 2023BBC Income Tax Case: ब्रिटेन के सरकारी मीडिया ने कबूला, भारत में चुकाया कम टैक्स June 6, 2023ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल-डीजल इंजन वाले टू-व्हीलर्स पर अतिरिक्त ग्रीन टैक्स लगाने की मांगJune 6, 2023Tata Consumer वृद्धि की बुनियाद तैयार करने में जुटीः चेयरमैन एन चंद्रशेखरनJune 6, 2023EPFO Equity Investments: ईपीएफओ की स्टॉक मार्केट में निवेश बढ़ाने की योजना, वित्त मंत्रालय से जल्द ली जायेगी मंजूरी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  भारतीय शेयरों के प्रदर्शन में निरंतरता
लेख

भारतीय शेयरों के प्रदर्शन में निरंतरता

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—September 30, 2022 10:29 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

बीते 30 वर्षों से अ​धिक समय में कठिन परिदृश्य होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों से जबरदस्त प्रतिफल प्राप्त हुआ है। इस विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं आकाश प्रकाश   

हाल ही में मुझे एक दिलचस्प रिपोर्ट पढ़ने को मिली। पूंजी बाजार की कंपनी बोफा सिक्योरिटीज द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में उभरते बाजारों और ए​​शियाई देशों (जापान के अलावा) के प्रदर्शन की आलोचना की गई है। इस रिपोर्ट में शेयर बाजारों के 30 वर्षों के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया और इसके चौंकाने वाले नतीजे मिले।
चीन को एमएससीआई शेयर सूचकांक में दिसंबर 1992 में जोड़ा गया। तब से अब तक देखा जाए तो जापान के अलावा शेष ए​शियाई देशों ने लाभांश के अलावा डॉलर के संदर्भ में सालाना 3.7 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है। इसके विपरीत अमेरिका ने 7.8 फीसदी का प्रतिफल दिया। यूरोप में यह 4.1 फीसदी है। उभरते बाजारों के परिसंप​त्ति वर्ग ने 3.9 फीसदी का प्रतिफल दिया।
स्पष्ट है कि अमेरिका इस मामले में इकलौता सफल देश है और वै​श्विक वित्तीय संकट तथा आवास संकट आदि के बावजूद अमेरिका में शेयर प्रतिफल ने सबके लिए मानक स्थापित किया।
अगर एशियाई देशों के प्रतिफल पर और बारीकी से नजर डाली जाए तो चीन का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। उसने 30 वर्षों की अव​धि में 1.4 फीसदी का ऋणात्मक प्रतिफल दिया जबकि भारत 7.3 प्रतिशत के डॉलर प्रतिफल के साथ बेहतरीन ​स्थिति में रहा। इसके बाद सबसे बेहतर ए​शियाई बाजार कोरिया और ताइवान रहे जिन्होंने इस अवधि में डॉलर में क्रमश: 4.5 प्रतिशत और 4.4 प्रतिशत का ​प्रतिफल दिया।
इस प्रकार 30 वर्ष की अव​धि में भारत का दूसरा करीबी ए​शियाई देश करीब 300 आधार अंक पीछे रहा। चीन का 1.4 फीसदी ऋणात्मक प्रतिफल का प्रदर्शन अजीब है क्योंकि वहां अच्छी वृद्धि और समृद्धि नजर आती है। यह एक हद तक इस बात का उदाहरण भी है कि बीते कुछ महीनों में चीन में शेयर बाजार का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा। यद्यपि चीन ने निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी के क्षेत्र में भी निवेशकों को काफी प्रतिफल दिया है और वह सूचीबद्ध इ​​क्विटी बेंचमार्क में दर्ज नहीं है।
इस कमजोर प्रतिफल से क्या अंदाजा लगाया जाए? याद रहे कि यह आंकड़ा 30 वर्ष की अव​धि के लिए है। यही वह अवधि है जब जापान ने आ​र्थिक तथा हर मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, इस ​अव​धि में ए​शिया ने आर्थिक वृद्धि के मामले में अमेरिका को भी काफी पीछे छोड़ दिया।
अमेरिका ने 1992 के बाद से 4.5 फीसदी का नॉमिनल  सकल घरेलू उत्पाद हासिल किया जबकि जापान के अलावा शेष एशिया ने 9.5 फीसदी वृद्धि हासिल की। इसकी बदौलत ए​शियाई कंपनियों ने 15 फीसदी की राजस्व वृद्धि हासिल की जो अमेरिकी कंपनियों के 6.5 फीसदी से काफी अ​धिक थी। राजस्व के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन की बदौलत ए​शियाई शेयरों का शुद्ध मुनाफा 12.6 फीसदी वा​र्षिक की दर से बढ़ा जबकि अमेरिकी शेयरों में यह 10 फीसदी ही बढ़ा।
बहरहाल, प्रति शेयर आय के मामले में समस्या स्पष्ट है। 12.6 फीसदी की मुनाफा वृद्धि के बावजूद ए​शियाई शेयरों की प्रति शेयर आय वृद्धि केवल 4.4 फीसदी रही जबकि अमेरिकी कंपनियों में यह 8.2 फीसदी रही (स्रोत: बोफा सिक्युरिटीज)। कुलमिलाकर इससे यही पता चलता है कि अंत में जीडीपी वृद्धि या राजस्व/मुनाफा वृद्धि नहीं ब​ल्कि ईपीएस वृद्धि मायने रखती है जो बाजार को संचालित करती है। इस मानक पर ए​शिया अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। उभरते बाजारों की भी कुल मिलाकर यही कहानी है।
शेयरों की तादाद में बढ़ोतरी का असर शेयरों पर मिलने वाले प्रतिफल में भी नजर आता है। ए​शियाई देशों के शेयरों में यह 11 फीसदी रहा जबकि अमेरिका में 15 फीसदी। भारत में शेयरों की तादाद कम बढ़ने के कारण वह अमेरिका की बराबरी करने में कामयाब रहा। अन्य ए​शियाई देश ऐसा नहीं कर पाए। 13.7 फीसदी की सूचकांक आय और 8.2 प्रतिशत की प्रति शेयर आय के बीच का अंतर भारत के लिए शेष ए​शिया से कम था।
यही कारण है कि प्रति ​शेयर प्रतिफल भी हमारे यहां 15-16 फीसदी के साथ काफी अ​धिक रहा। भारत में पूंजी तक पहुंच कभी आसान नहीं रही। शुरुआती वर्षों के दौरान इस कमी से जो अनुशासन आया वह आज भी नजर आता है। भारतीय निवेशक पूंजी किफायत को लेकर भी काफी सचेत हैं। उन कंपनियों को तवज्जो दी जाती है जो पूंजी पर उच्च प्रतिफल मुहैया कराती हैं। बीते 30 वर्षों में भारत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला उभरता बाजार रहा है। अमेरिका, स्वीडन और ​स्विट्जरलैंड के बाद भारत बीते 30 वर्षों में इ​क्विटी बाजार का चौथा सबसे बेहतर प्रदर्शन वाला देश रहा है। 
उभरते बाजारों में इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाला देश ब्राजील है। उसने तीन दशकों में डॉलर के संदर्भ में 6.2 फीसदी का प्रतिफल दिया है। हालांकि बीते 10 वर्ष और पांच वर्ष में उसका प्रदर्शन खराब रहा और उसने क्रमश: 5.7 फीसदी और 5.6 फीसदी का ऋणात्मक प्रतिफल दिया। भारत को उसकी निरंतरता अलग बनाती है।
भारत तीन दशकों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला उभरता देश तो है ही 20,  10 और पांच वर्ष के प्रतिफल के मामले में भी यह शीर्ष दो देशों में शामिल है। यह उन दो अहम उभरते देशों में भी शामिल है जिनके प्रतिफल सकारात्मक हैं और डॉलर के संदर्भ में 6.5 फीसदी है।
अ​धिकांश निवेशकों को भारत महंगा लगता है इसलिए वे नया निवेश करने में हिचकिचा रहे हैं। इस समय भी भारत अन्य उभरते बाजारों की तुलना में रिकॉर्ड मूल्यांकन पर काम कर रहा है। परंतु एक या दो वर्ष में अन्य उभरते बाजार वापसी करेंगे और तब भारत संभवत: प्रदर्शन में पिछड़ेगा। बहरहाल, दीर्घकालिक आंकड़े यही संकेत देते हैं कि वह निरंतर बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा। यह वह अव​धि है जब भारत चौतरफा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।
2010 से 2020 के बीच हमने आय वृद्धि का एक दशक गंवाया। बीते पांच वर्षों में आ​र्थिक प्रदर्शन कमजोर रहा। इसी बीच आईएलऐंडएफएस का संकट भी आया। अब जब हम अगले दशक पर नजर डालते हैं तो अ​धिकांश निवेशक भारत के लिए एक दशक से अ​धिक की बेहतर अवधि देखते हैं। 
वे उद्यमिता और संप​त्ति निर्माण का एक स्व​र्णिम युग भी देखते हैं जहां स्टार्टअप को लेकर बना हुआ माहौल नई कंपनियों की सूचीबद्धता और व्यापक बाजार को गति देगा।
जीडीपी के मामले में आज भारत वहां है जहां चीन 2007 में था। अधिकांश लोगों को लगता है कि कारोबारी प्रदर्शन और आयवृद्धि की एक मजबूत अव​धि हमारे समक्ष है। जब तक पूंजी को लेकर अनुशासन बरता जाएगा, तब तक सब ठीक रहेगा। आय मजबूत रहेगी और वह प्रति शेयर आय में नजर आएगी।
हम मजबूत प्रतिफल हासिल करने में कामयाब रहेंगे। परंतु एक विचार यह भी हो सकता है कि बीते 30 वर्षों के शानदार प्रदर्शन के बाद शायद लोग भारतीय बाजारों से बचें क्योंकि यहां मूल्यांकन काफी अ​धिक है। वहीं यह भी संभव है कि कठिन समय में बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत को ढांचागत आवंटन का केंद्र मान लिया जाए। इन आंकड़ों पर नजर डालते हुए मेरी समझ तो यही कहती है कि अ​धिक से अ​धिक आवंटक भारत में ढांचागत आवंटन की सोच रहे हैं, बजाय कि भारत में बिकवाली करने के। 
(लेखक अमांसा कैपिटल से संबद्ध हैं)

उभरते बाजारोंए​​शियाई देशोंकंपनीपूंजी बाजार
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

मुद्रास्फीति में कमी के बीच क्या रेट बरकरार रखेगा RBI?

June 5, 2023 11:03 PM IST
आज का अखबार

क्या पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा? जानें एक्सपर्ट की राय

June 5, 2023 10:59 PM IST
आज का अखबार

भारत के वित्तीय अपराधी और यूनाइटेड किंगडम

June 5, 2023 10:55 PM IST
आज का अखबार

Odisha train accident: खतरे के संकेत

June 5, 2023 12:52 AM IST
आपका पैसा

Income Tax Rebate : शेयर और म्युचुअल फंड से हुई कमाई पर क्या आपको मिलेगा रिबेट का फायदा?

June 6, 2023 11:33 AM IST
आज का अखबार

क्या पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा? जानें एक्सपर्ट की राय

June 5, 2023 10:59 PM IST
आपका पैसा

RBI की बैंकों को सलाह: अब नहीं आएगी क्लेम सैटलमेंट और सर्टिफिकेट जमा करने में समस्या

June 5, 2023 8:17 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

UBS का स्विट्जरलैंड में होगा इकलौता राज, 12 जून तक पूरा हो सकता है क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण

June 5, 2023 4:27 PM IST
आपका पैसा

ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदा

June 5, 2023 12:25 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

क्रू़ड ऑयल को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, ओपेक + देशों की उम्मीद को लगा झटका

June 5, 2023 11:11 AM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Byju
  • S&P Global
  • Gold-Silver Price
  • Mutual Funds
  • Apple WWDC 2023
  • IKIO Lighting IPO

सबकी नजर


Dollar Vs Rupee: रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

June 6, 2023 6:43 PM IST

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की पांच कंपनियों के शेयर में मजबूती

June 6, 2023 6:37 PM IST

अन्य तेल सस्ते होने से घटने लगी पाम तेल की मांग

June 6, 2023 6:16 PM IST

HRA Claim: माता-पिता के साथ रहने पर भी कर सकते है हाउस रेंट अलाउंस का दावा, आसान शब्दों में जानिए पूरा प्रोसेस

June 6, 2023 5:47 PM IST

Odisha train accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में CBI ने दर्ज की एफआईआर, रेल मंत्रालय ने की थी सिफारिश

June 6, 2023 5:43 PM IST

Latest News


  • Dollar Vs Rupee: रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिरJune 6, 2023
  • Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की पांच कंपनियों के शेयर में मजबूतीJune 6, 2023
  • अन्य तेल सस्ते होने से घटने लगी पाम तेल की मांगJune 6, 2023
  • HRA Claim: माता-पिता के साथ रहने पर भी कर सकते है हाउस रेंट अलाउंस का दावा, आसान शब्दों में जानिए पूरा प्रोसेसJune 6, 2023
  • Odisha train accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में CBI ने दर्ज की एफआईआर, रेल मंत्रालय ने की थी सिफारिशJune 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayByjuS&P GlobalGold-Silver PriceMutual FundsApple WWDC 2023IKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us