मल्टीमीडिया

Video: RBI की Repo Rate कटौती पर क्या बोले RBI Governor

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जो उम्मीद से ज्यादा है। अब नई रेपो दर 5.5% हो गई है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है।

Published by
निमिष कुमार   
Last Updated- June 08, 2025 | 9:34 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जो उम्मीद से ज्यादा है। अब नई रेपो दर 5.5% हो गई है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। यह कटौती देश में धीमी आर्थिक वृद्धि (6.5% FY25) को गति देने के उद्देश्य से की गई है। इससे होम लोन, ऑटो लोन और कॉर्पोरेट लोन लेने वालों को राहत मिलेगी।

अगस्त 2022 में रेपो रेट 5.40% थी, जो अब घटकर 5.5% पर आ गई है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आर्थिक स्थिति और विकास दर को देखते हुए यह निर्णय लिया है। फरवरी 2025 से अब तक RBI ने 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। पिछली समीक्षा (अप्रैल 2025) में भी रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 6% किया गया था। कोविड-19 के बाद यह पहली बार है जब RBI ने लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती की है।

Video: Share Market: एक्सपर्ट से जानें क्यों दूसरे दिन चढ़ा मार्केट? l Sensex l Nifty l Stocks l

Video: भारत की आर्थिक प्रगति पर क्या बोले New zealand के विदेश मंत्री

Video: ONGC Q4 Result: Crude price- Production के चलते 35% कम हुआ Profit

 

First Published : June 8, 2025 | 9:34 PM IST