मल्टीमीडिया

Explainer: भारत-पाकिस्तान खेल मैदान में दिखेंगे साथ-साथ? क्या है पूरा मामला

22 अप्रैल के पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद भारत ने पाकिस्तान को खेल आयोजनों में हिस्सा लेने की इजाज़त दी है, जिस पर उठने लगे हैं कई सवाल

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 08, 2025 | 3:02 PM IST

भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्ते तनावपूर्ण हैं। फिर भी भारत ने कुछ खेल आयोजनों में पाकिस्तान की भागीदारी को मंजूरी दी है। इनमें हॉकी एशिया कप, जूनियर विश्व कप और जूनियर शूटिंग विश्व कप जैसे आयोजन शामिल हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई। हमले में 26 बेगुनाह मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर सैलानी थे। जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।भारत में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। फिर भी भारत ने बहुराष्ट्रीय आयोजनों में पाकिस्तान की भागीदारी को मंजूरी दी है। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

First Published : July 8, 2025 | 3:02 PM IST