सरकार ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं (स्मॉल सेविंग्स स्कीम) पर ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी अक्टूबर-दिसंबर 2024 की दरें ही लागू रहेंगी। ये खबर उन निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इन योजनाओं में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के लिए पैसा लगाते हैं।
1. सेविंग्स अकाउंट
ब्याज दर: 4%
खास बात: 2011-12 में इसे 3.5% से बढ़ाकर 4% किया गया था, तब से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. फिक्स्ड डिपॉजिट (टाइम डिपॉजिट)
1 साल: 6.9%
2 साल: 7.0%
3 साल: 7.1%
5 साल: 7.5%
नोट: छोटी अवधि के निवेश के लिए यह योजना बढ़िया विकल्प है।
3. 5 साल का रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
ब्याज दर: 6.7%
नोट: इसमें 2023-24 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बदलाव हुआ था और इसे 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया था।
4. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
ब्याज दर: 8.2%
खास बात: सीनियर सिटीजन के लिए सबसे सुरक्षित और आकर्षक योजना।
5. मंथली इनकम स्कीम (MIS)
ब्याज दर: 7.4%
खास बात: नियमित मासिक आय चाहने वालों के लिए शानदार विकल्प।
6. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
ब्याज दर: 7.7%
खास बात: पांच साल की अवधि में बेहतर रिटर्न और टैक्स बेनिफिट।
7. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
ब्याज दर: 7.1%
खास बात: टैक्स छूट और लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश।
8. सुकन्या समृद्धि योजना
ब्याज दर: 8.2%
खास बात: बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए आदर्श योजना।
9. किसान विकास पत्र (KVP)
ब्याज दर: 8.2%
खास बात: गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षित विकल्प।