facebookmetapixel
Advertisement
एक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपर

SIP Calculator: 30 साल है उम्र, 60 के होने तक चाहिए ₹5 करोड़, कितनी करनी होगी मंथली SIP; देखें कैलकुलेशन

Advertisement

SIP investment: अगर आप 30 साल की उम्र से हर महीने ₹16,500 की SIP करें और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले, तो 60 साल की उम्र तक आप ₹5 करोड़ से ज्यादा का फंड बना सकते हैं।

Last Updated- July 10, 2025 | 2:23 PM IST
SIP
Representative Image

SIP Calculator: अगर आप 30 साल के हैं और 60 साल की उम्र तक ₹5 करोड़ का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको अभी से समझदारी से पैसों की प्लानिंग करनी होगी। बचत की आदत और सही निवेश से बड़े-बड़े फाइनेंशियल गोल्स भी आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।

ऐसे में म्यूचुअल फंड में एसआईपी (Systematic Investment Plan) के जरिए निवेश करना एक आसान और अच्छा तरीका है। लेकिन सवाल ये है कि इस लक्ष्य को पाने के लिए हर महीने कितनी रकम एसआईपी में डालनी होगी?

इसका जवाब एक आसान कैलकुलेशन से मिल सकता है, जिससे आप जान सकते हैं कि 30 साल में कैसे ₹5 करोड़ का फंड तैयार किया जा सकता है।

SIP Calculator: SIP से 30 साल में बन सकता है ₹5 करोड़ का फंड; जानें कैसे

अगर आप म्युचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो पहले यह समझ लें कि इसमें मिलने वाला रिटर्न तय नहीं होता। लेकिन औसतन अगर सालाना 12% का रिटर्न मान लिया जाए (जो अच्छे इक्विटी म्युचुअल फंड में मिल सकता है), तो इससे आप बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने ₹16,500 म्युचुअल फंड SIP में निवेश करते हैं और सालाना औसतन 12% का रिटर्न मिलता है, तो लंबे समय में इससे एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है।

मान लीजिए आप यह निवेश लगातार 30 साल तक करते हैं। इस दौरान आपकी कुल निवेश राशि ₹59,40,000 होगी। अगर रिटर्न सालाना 12% रहा, तो 30 साल बाद आपके निवेश पर कुल ब्याज ₹4,48,96,058 का मिल सकता है। यानी कुल फंड ₹5,08,36,058 हो जाएगा।

इस कैलकुलेशन से साफ है कि लंबी अवधि में SIP से करोड़ों रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है, बस जरूरत है हर महीने नियमित निवेश की।

ALSO READ | सिर्फ ₹1000 की SIP से बनेगा ₹31 लाख का फंड! जानिए कितने साल में और कैसे बढ़ेगा आपका पैसा, समझें कैलकुलेशन

लॉन्ग टर्म के लिए क्यों बेहतर है SIP? जानिए आसान शब्दों में

पर्सनल सीएफओ कंसल्टेंट्स के सीईओ सुशील जैन के अनुसार, SIP लॉन्ग टर्म के निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का असर, जो समय के साथ धीरे-धीरे फंड को बड़ा बना देता है।

लंबे समय तक SIP करने से आप बाजार की उठापटक (मार्केट वोलैटिलिटी) का फायदा उठा सकते हैं और निवेश की लागत को औसतन कम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, वो भी कम जोखिम के साथ।

ALSO READ | SIP: भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

SIP किसके लिए है फायदेमंद?

SIP उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है:

  • जिनके पास एकमुश्त (लंपसम) रकम नहीं है, लेकिन भविष्य में एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं।
  • जिन्हें हर महीने नियमित आय होती है और वे उसमें से कुछ हिस्सा निवेश करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement