facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाब

KCC लोन डिलवरी को लेकर RBI का बड़ा ऐलान, डिजिटल प्लेटफॉर्म से क्रेडिट होगा आसान

Advertisement

आरबीआई ने कहा कि क्रेडिट डिलीवरी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से आबादी के बड़े हिस्से को बैंक क्रेडिट की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

Last Updated- August 10, 2023 | 12:29 PM IST
Governor Shaktikanta Das on Kisan Credit Card

Kisan credit card: लोन रिकवरी को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। आज यानी 10 अगस्त को केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजिटल प्रोसेस के जरिए क्रेडिट डिलीवरी को आसान बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।

इस प्लेटफॉर्म को बनाने के लिए RBI और RBIH साथ काम करेंगे। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए होगा। आरबीआई ने कहा कि क्रेडिट डिलीवरी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से आबादी के बड़े हिस्से को बैंक क्रेडिट की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसके लिए ग्राहक का क्रेडिट एप्रेजल जरूरी होगा।

इससे पहले RBI ने सितंबर 2022 में 1.6 लाख रुपये से कम के केसीसी लोन के डिजिटलाइजेशन के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। अभी केसीसी के पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें- RBI MPC Meeting LIVE: FY24 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार

कई जिलों में चल रहा पायलट प्रोजेक्ट 

इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों का सेलेकिशन किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत बगैर किसी कागजी कार्रवाई के किसान को आसानी से लोन दिया जा रहा है।

‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल

बैंक और एनबीएफसी ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे। इससे लोन डिलीवरी में आने वाली कॉस्ट घटेगी। साथ ही लोन का अमाउंट जल्द ही ग्राहक के अकाउंट में पहुंच जाएगा। अगर से मॉडल और व्यापक होता है तो इससे बैंकों, एनबीएफसी के साथ ही ग्राहकों को काफी फायदे होंगे।

ये भी पढ़ें- IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री, प्रक्रिया में हो सकती है देरी

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement