आपका पैसा

Home Loan: SBI, PNB, BoB समेत इन PSU बैंकों ने घटा दी हैं ब्याज दरें, चेक करें कहां मिल रहा सबसे किफायती लोन

देश के बड़े सरकारी बैंकों ने 30 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये से ऊपर तक के होम लोन पर अपनी ब्याज दरें तय कर दी हैं। ये दरें बैंक और लोन की राशि के अनुसार अलग-अलग हैं।

Published by
मानसी वार्ष्णेय   
Last Updated- April 17, 2025 | 1:15 PM IST

Home Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रीपो रेट में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की कटौती किए जाने के बाद अब कई सरकारी बैंकों ने भी अपने रिटेल लोन पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह इस साल लगातार दूसरी बार है जब रीपो रेट में कटौती की गई है और बैंकों ने उसका सीधा फायदा ग्राहकों को देना शुरू किया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक जैसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (EBLR) में बदलाव किया है। इससे होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन जैसे कई रिटेल लोन सस्ते हो गए हैं।

ब्याज दरों में कटौती का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में महंगाई काबू में है और रिजर्व बैंक आर्थिक गतिविधियों को और गति देना चाहता है। अब ग्राहकों को कम EMI का फायदा मिलेगा, जिससे लोन लेना थोड़ा आसान और किफायती हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Home Loan पर ब्याज का बोझ कैसे घटाएं? अपनाएं 2025 में EMI कम करने के 8 स्मार्ट तरीके

अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं और होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। देश के बड़े सरकारी बैंकों ने 30 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये से ऊपर तक के होम लोन पर अपनी ब्याज दरें तय कर दी हैं। ये दरें बैंक और लोन की राशि के अनुसार अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं किन बैंकों में कितना ब्याज देना होगा—

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

SBI में होम लोन पर ब्याज दर 8.00% से शुरू होकर 9.15% तक जाती है। यह दर सभी कैटेगरी के लोन (30 लाख तक, 30-75 लाख के बीच और 75 लाख से ऊपर) के लिए समान है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

यहां ब्याज दर 8.40% से शुरू होती है और 75 लाख से ऊपर के लोन पर 10.65% तक जाती है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)

यह बैंक 7.85% की न्यूनतम और 10.40% की अधिकतम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। सभी कैटेगरी में ब्याज दर लगभग समान है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

PNB की ब्याज दर 8.00% से 9.85% के बीच है, जिसमें बड़ी राशि के लोन पर थोड़ी कम दरें मिल रही हैं।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)

यहां लोन पर 8.00% से 10.60% तक ब्याज देना होगा, राशि के हिसाब से दरों में थोड़ा बदलाव है।

केनरा बैंक (Canara Bank)

केनरा बैंक 7.90% से 10.75% तक की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है, जहां बड़े लोन पर दरें कुछ कम हो सकती हैं।

यूको बैंक (UCO Bank)

यहां सभी श्रेणियों के लिए ब्याज दर 8.30% से शुरू होती है, जबकि अधिकतम दर का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)

इस बैंक में भी ब्याज दर 7.85% से 10.65% के बीच है, और यह सभी लोन कैटेगरी पर समान है।

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank)

यहां होम लोन की ब्याज दर 8.05% से शुरू होकर 11.25% तक जाती है, जो अन्य बैंकों के मुकाबले ऊंची है।

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)

यहां भी दरें 7.90% से शुरू होती हैं, लेकिन ऊपरी सीमा स्पष्ट नहीं है।

इंडियन बैंक (Indian Bank)

इंडियन बैंक में लोन पर 8.25% से 9.65% तक ब्याज देना होगा, सभी कैटेगरी के लिए यह दर समान है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)

यह बैंक 7.85% से 9.45% के बीच ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

बैंक का नाम लोन राशि (रु.)
30 लाख रुपये तक 30 लाख से 75 लाख रुपये तक 75 लाख रुपये से अधिक
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSUs)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 8.00-9.15 8.00-9.15 8.00-9.15
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.40-10.40 8.40-10.40 8.40-10.65
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.85-10.25 7.85-10.40 7.85-10.40
पंजाब नेशनल बैंक 8.05-9.85 8.00-9.75 8.00-9.75
बैंक ऑफ इंडिया 8.00-10.35 8.00-10.35 8.00-10.60
केनरा बैंक 8.00-10.75 7.95-10.65 7.90-10.65
यूको बैंक 8.30 से शुरू 8.30 से शुरू 8.30 से शुरू
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.85-10.65 7.85-10.65 7.85-10.65
पंजाब एंड सिंध बैंक 8.05-11.25 8.05-11.25 8.05-11.25
इंडियन ओवरसीज बैंक 7.90 से शुरू 7.90 से शुरू 7.90 से शुरू
इंडियन बैंक 8.25-9.65 8.25-9.65 8.25-9.65
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.85-9.45 7.85-9.45 7.85-9.45

*सोर्स- Paisabazaar.com

First Published : April 17, 2025 | 12:31 PM IST