facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी! बिहार में CSC सेंटर पर अब फ्री में बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट

Advertisement

नवंबर 2025 तक राज्य में कुल 1.15 करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों को 1295.88 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है

Last Updated- December 22, 2025 | 8:07 PM IST
Pension

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए सोमवार को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से “आधार” आधारित निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण सेवा की शुरुआत की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजन, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए कुल छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत जून 2025 से पेंशन राशि बढ़ाकर 1100 रुपए प्रति माह कर दी गई है।

पेंशन व्यवस्था होगी ज्यादा पारदर्शी

समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सटीक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में आधार आधारित निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की गयी है। उन्होंने बताया कि यह पहल आवश्यक है ताकि पेंशन का लाभ वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके।

Also Read: Year Ender 2025: सिल्वर ईटीएफ का धमाल, अब तक दिया 128% से ज्यादा रिटर्न; अब मुनाफा बुक करें या निवेश जारी रखें?

जरूरत पड़ने पर होगा फिजिकल वेरिफिकेशन

बंदना ने बताया कि जिन पेंशनधारियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम पेंशन लिस्ट से हटाना भी आवश्यक है क्योंकि पेंशन केवल जीवित पात्र व्यक्तियों को ही देय है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से जीवन प्रमाणीकरण के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर फिजिकल वेरिफिकेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।

सचिव ने बताया कि अगर कोई पेंशनधारी अत्यधिक वृद्ध, अस्वस्थ या दिव्यांग होने के कारण सीएससी केंद्र तक आने में असमर्थ है तो विभाग की टीम पंचायत स्तर पर सामुदायिक भवनों में शिविर लगाकर अथवा उनके घर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएगी ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी केवल शारीरिक असमर्थता के कारण पेंशन से वंचित न रह जाए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 तक राज्य में कुल 1.15 करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों को 1295.88 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 22, 2025 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement