facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Gold-Silver Price Today: सोना ₹7,800 से ज्यादा लुढ़का, ₹13000 से ज्यादा फिसली चांदी; चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट के साथ कमजोर रुख में कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- March 23, 2026 | 11:24 AM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। Representative Image

Gold and Silver Price Today, March 23: सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव सोमवार (23 मार्च) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,36,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,13,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 4,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,158 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,492 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,840 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,652 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,40,158 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,36,625 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 9,070 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,702 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,26,772 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 13,606 रुपये की गिरावट के साथ 2,13,166 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,17,702 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,13,166 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,450 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,574.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 217.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,357.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 66.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 69.66 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.23 डॉलर की गिरावट के साथ 65.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,40,158 1,44,492 1,36,652
चांदी 2,17,702 2,26,772 2,13,166
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,450 4,574.90 4,357.60
चांदी 66.85 69.66 65.43

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement