facebookmetapixel
Advertisement
मणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी20,000 से 60,000 टन! HEG ने बनाया बड़ा विस्तार प्लान, खर्च होंगे ₹5,500 करोड़प्रणव कंस्ट्रक्शंस आईपीओ में पैसा लगाने का मौका! जानें लिस्टिंग, लॉट और निवेश की पूरी जानकारीहर महीने 16,000 से ज्यादा बिकती है बलेनो, अब मारुति ने बनाया नया प्लानफेड की ब्याज दर बढ़ी तो सोना, चांदी और बिटकॉइन का क्या होगा? एक्सपर्ट से जानेंनिफ्टी का ट्रेंड बिगड़ा! 24,000 के नीचे कमजोरी का खतरा; Angel One ने बताए 2 शेयर, जानें खरीदारी का भाव और टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे; आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटाशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजर

Employees Pension Scheme: EPFO ने अधिक पेंशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 6:51 PM IST
EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत अधिक पेंशन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की।

सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ने बताया कि इसके लिए सदस्य और उनके नियोक्ता संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे।
नवंबर, 2022 में उच्चतम न्यायालय ने कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना, 2014 को बरकरार रखा था। इससे पहले 22 अगस्त, 2014 के ईपीएस संशोधन ने पेंशन योग्य वेतन सीमा को 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया था। साथ ही सदस्यों और उनके नियोक्ताओं को ईपीएस में उनके वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत योगदान करने की अनुमति दी थी।

ईपीएफओ ने एक कार्यालय आदेश में अपने फील्ड कार्यालयों द्वारा ‘संयुक्त विकल्प फॉर्म’ से निपटने के बारे में जानकारी दी है। ईपीएफओ ने कहा कि ‘एक सुविधा दी जाएगी, जिसके लिए जल्द ही यूआरएल (यूनिक रिसोर्स लोकेशन) बताया जाएगा। इसके मिलने के बाद क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त व्यापक सार्वजनिक सूचना के लिए नोटिस बोर्ड और बैनर के जरिये जानकारी देंगे।’’

आदेश के मुताबिक, प्रत्येक आवेदन को पंजीकृत किया जाएगा, डिजिटल रूप से लॉग इन किया जाएगा और आवेदक को रसीद संख्या दी जाएगी।

इसमें आगे कहा गया है कि संबंधित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के प्रभारी अधिकारी उच्च वेतन पर संयुक्त विकल्प के प्रत्येक मामले की जांच करेंगे। इसके बाद आवेदक को ई-मेल/डाक के जरिये और बाद में एसएमएस के जरिये फैसले की जानकारी दी जाएगी।
आदेश में कहा गया है कि ये निर्देश उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के आदेश के अनुपालन में जारी किए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 6:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement