facebookmetapixel
Advertisement
India-US Trade Deal: अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 4 दिन की मैराथन बैठकUpcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹500 से निवेश शुरूRBI MPC Meet: Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर…क्या होगा RBI का फैसला? बता रहे हैं एक्सपर्ट्सUpcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में लौटी रौनक, इस हफ्ते आ रहे हैं 5 नए IPO; निवेशकों के लिए बड़ा मौकाफिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी में है LIC, रणनीतिक निवेश की भी योजना : CEO आर दुरईस्वामीMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, RBI के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल2400% का बड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते1080% का मोटा डिविडेंड! फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेFPI Outflow: भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का मोहभंग, 2026 में निकाले रिकॉर्ड ₹2.25 लाख करोड़ITR-1 से लेकर ITR-4 तक, सीनियर सिटीजन कौन सा फॉर्म चुनें और कहां मिल सकती है छूट?

कर्ज आसानी से नहीं मिला तो क्रेडिट कार्ड बनेगा दवा

Advertisement

बेहतरीन क्रेडिट हिस्ट्री और ऊंचे क्रेडिट स्कोर के बल पर आपको ज्यादा से ज्यादा कर्ज भी मिल सकता है। मगर बैंक यह भी देखते हैं कि इस समय आपके कितने कर्ज चल रहे हैं और आप कितना कम

Last Updated- August 20, 2023 | 11:44 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले दिनों अपने मासिक बुलेटिन में बताया कि जिन लोगों ने पहले कभी किसी तरह का कर्ज नहीं लिया होता है यानी जिनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होती, उन्हें कर्ज देने में बैंक और संस्थाएं बहुत हिचकती हैं। कर्ज देने का फैसला करते समय उधार मांगने वाले की अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री सबसे ज्यादा मायने रखती है।

पैसाबाजार की मुख्य उत्पाद अधिकारी राधिका बिनानी कहती हैं, ‘कर्ज या क्रेडिट कार्ड की आपकी दरख्वास्त निपटाते समय बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं। बढ़िया क्रेडिट हिस्ट्री बताती है कि कर्ज चुकाने में आप पूरी तरह जिम्मेदारी दिखाते हैं और इसकी वजह से आपको कम ब्याज दर पर कर्ज भी मिल सकते हैं। बेहतरीन क्रेडिट हिस्ट्री और ऊंचे क्रेडिट स्कोर के बल पर आपको ज्यादा से ज्यादा कर्ज भी मिल सकता है। मगर बैंक यह भी देखते हैं कि इस समय आपके कितने कर्ज चल रहे हैं और आप कितना कमाते हैं।’

कई बैंक तुरंत कर्ज या प्री-अप्रूव्ड कर्ज की सुविधा देते हैं। वे ग्राहकों के साथ पिछले तजुर्बे या उस ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री पर भरोसा करते हैं। बिनानी बताती हैं कि ऊंचे क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति को बिना कागजों या कम से कम दस्तावेज के बल पर पहले से मंजूर (प्री-अप्रूव्ड) कर्ज मिल सकते हैं।

इस तरह के कर्ज की रकम भी बहुत जल्द उनके खाते में आ जाती है। मगर क्रेडिट हिस्ट्री नहीं हुई तो आपको इस तरह के कर्ज नहीं मिलेंगे और शायद बैंक आपको कर्ज ही नहीं दें।

इसलिए क्रेडिट हिस्ट्री तैयार करना सबसे जरूरी होता है और इसका सबसे आसान तरीका है क्रेडिट कार्ड लेकर उसका समझदारी से इस्तेमाल करना। ऐंड्रोमेडा सेल्स और अपनापैसा डॉट कॉम के कार्यकारी चेयरमैन वी स्वामीनाथन बताते हैं, ‘एक कारगर तरीका उस बैंक से क्रेडिट कार्ड पाना है, जहां आपका वेतन आता है या जहां आपका खाता है। ये बैंक अपने पुराने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड आसानी से दे देते हैं। शुरू में क्रेडिट लिमिट कम हो सकती है मगर शुरुआत तो होती है।’

अगर आपको क्रेडिट कार्ड भी आसानी से नहीं मिल रहा तो किसी संपत्ति के बदले क्रेडिट कार्ड लें, जिसे सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड भी कहा जाता है। बैंक आपको सावधि जमा (एफडी) कराने पर क्रेडिट कार्ड दे सकता है। मान लीजिए कि आपने 2 लाख रुपये की एफडी कराई है तो बैंक आपको 1.5 लाख रुपये तक क्रेडिट लिमिट वाला कार्ड आसानी से दे देगा।

बिनानी कहती हैं, ‘चूंकि यह सेक्योर्ड कार्ड होता है, इसलिए क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होने का भी कोई असर नहीं पड़ता। इसके जरिये आप अपना क्रेडिट प्रोफाइल बना सकते हैं।’

आप मिली क्रेडिट सीमा का उपयोग जिम्मेदारी से करते हैं तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री तैयार होती जाती है। स्वामीनाथन ने कहा, ‘क्रेडिट हिस्ट्री धीरे-धीरे तैयार होती है और इसके लिए 6 से 12 महीने तक लगातार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होता है।’

ऋण विशेषज्ञ अमन कपूर समझाते हैं, ‘अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए समय पर रकम चुकाना सबसे जरूरी है। साथ ही अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज न लें।’

क्रेडिट स्कोर 300 और 900 के बीच होता है। 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। अच्छा स्कोर बनाए रखने के लिए समय से रकम चुकाना और उचित सीमा में ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। यदि आप मिली क्रेडिट लिमिट के मुकाबले बहुत कम खर्च कर रहे हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ जाता है।

कपूर की सलाह है, ‘क्रेडिट कार्ड से खर्च काबू में रखें। आम तौर पर लोग यहीं फिसल जाते हैं और कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। क्रेडिट लिमिट के 30 फीसदी से अधिक खर्च न करें।’ उदाहरण के लिए यदि आपको 1.5 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट मिली है तो कार्ड के जरिये महीने में 45,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं करें।

क्रेडिट स्कोर तैयार करने की कोशिश में कई तरह के कर्ज या कार्ड के लिए आवेदन नहीं करें। बिनानी समझाती हैं, ‘थोड़े से वक्त में कई जगह कर्ज के लिए आवेदन करना अच्छा नहीं है क्योंकि इससे लगता है कि आप कर्ज के भूखे हैं और आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है।’ यदि बैंक आपको दूसरा क्रेडिट कार्ड दे रहा है तो उससे भी दूर रहें।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement